नेशनल गेम्स : रेसलिंग में शिवानी और मलखंब

blog-img

नेशनल गेम्स : रेसलिंग में शिवानी और मलखंब
में महिला टीम ने हासिल किया स्वर्ण

उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स 2025 में मध्य प्रदेश की महिला खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। गेम्स में 15वें दिन कुश्ती में शिवानी पवार ने स्वर्ण पदक, जूडो खिलाड़ी हिमांशी टोकस ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। वहीं व्यक्तिगत महिला वर्ग में वंशिका तिवारी, शिवानी रैकवार और मोहिका सिसोदिया ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मलखंब में महिला टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह हैं पदक विजेता

रेसलिंग : राष्ट्रीय खेलों के तहत वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न भार वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। कुश्ती के 50 किग्रा. भार महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की स्टार पहलवान शिवानी नंदलाल पवार ने स्वर्ण पदक जीता। शिवानी इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेल चुकी हैं।

मलखंब : महिला टीम चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की वीरा राठौड़, जेसिका प्रजापति, माही राठौड़, अनुष्का नायक, सिद्दी गुप्ता और अंजलि यादव ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र की महिला टीम से कांटे के मुकाबले में मात्र 0.35 पॉइंट के अंतर से मध्यप्रदेश टीम ने स्वर्ण पदक जीता।

जूडो : अंडर-63 किग्रा महिला वर्ग में हिमांशी टोकस ने उत्तराखंड की उन्नति शर्मा से कड़ा मुकाबला किया, लेकिन अंतिम क्षणों में होल्ड में फंसने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

शूटिंग स्किट स्पर्धा : महिला वर्ग में वंशिका तिवारी, शिवानी रैकवार और मोहिका सिसोदिया ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

डुएथलॉन : भोपाल की आध्या सिंह ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अर्जित किए। आध्या ने डुएथलॉन (व्यक्तिगत) में 56.43 मिनट का समय निकाल कर स्वर्ण पदक, ट्रायथलॉन व्यक्तिगत में कांस्य और मिश्रित रिले इवेंट में रजत पदक जीता। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) की आध्या कैप्टन मनोज कुमार झा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न समाचार-पत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व