बीमारी मुक्त भारत पर काम कर रहीं डॉ. स्वप्ना के मुरीद हुए प्रधानमंत्री

blog-img

बीमारी मुक्त भारत पर काम कर रहीं डॉ. स्वप्ना के मुरीद हुए प्रधानमंत्री

 

घर-घर जाकर मरीजों की बनाई डिजिटल प्रोफाइल; 25 हजार परिवारों के विवादों को सुलझाया

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित  राष्ट्रीय युवा दिवस के कार्यक्रम में 10 युवा प्रतिभागियों में शामिल सतना की डॉ. स्वप्ना वर्मा के स्वास्थ्य मॉडल की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सतना जिले को बीमारी मुक्त और स्वस्थ बनाने के उनके अभियान के बारे में जानकारी ली

मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान की संस्थापिका डॉ. स्वप्ना वर्मा बीमारी मुक्त मॉडल के के जरिये स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के अलावा के आपसी विवादों को सुलझाने में भी मदद कर रही हैं। 

बता दें कि  डॉ. वर्मा का मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान 'बीमारी मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत सतना प्रकल्प पर काम कर रहा है। इसके तहत घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। मरीजों की डिजिटल प्रोफाइल तैयार कर उनके परिवार का ट्री चार्ट बनाया जाता है। मास हेल्थ स्क्रीनिंग से संभावित गंभीर और आनुवंशिक बीमारियों का पहले ही पता लगाकर उन्हें रोका जाता है।

संस्थान ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी नवाचार किया है। इसमें मेडिकल टेक्स्ट एजुकेशन को एआई के माध्यम से एडवांस स्टीरियोस्कोपिक थ्रीडी मेडिकल लर्निंग एजुकेशन में बदला है। इसके जरिए अब चिकित्सा शिक्षा के संपूर्ण पाठ्यक्रम को सिर्फ पढ़ा और सुना ही नहीं जा सकता बल्कि इसे ऑडियो विजुअली देख व सुन भी सकते हैं।

बच्चों के लिए चलाई जाती है संस्कार पाठशाला

संस्थान स्वास्थ्य के साथ संस्कार पाठशाला भी संचालित करता है। इसमें बच्चों को महापुरुषों की प्रेरणादायक कहानी सुनाई जाती हैं। श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक का अध्ययन कराया जाता है। इसके साथ ही समाज के आपसी विवाद और झगड़ों को सुलझाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 25 हजार परिवारों के विवादों का निपटारा किया गया।

संदर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...