सुप्रीम कोर्ट : शादी के बाद महिला को नौकरी

blog-img

सुप्रीम कोर्ट : शादी के बाद महिला को नौकरी
से निकालना, लैंगिक असमानता

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शादी के आधार पर महिलाओं को नौकरी से नहीं निकाला जा सकता है। शादी करने की वजह से महिलाओं को नौकरी से निकाल देने वाले नियम असंवैधानिक और पितृसत्तात्मक हैं। ये नियम इंसानी गरिमा और निष्पक्ष व्यवहार के अधिकार को कमजोर करता है। 

दरअसल, आर्मी नर्स सेलिना जॉन को आर्मी नर्सिंग सर्विस ने शादी करने की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया था। सेलिना को बर्खास्त किए जाने को सुप्रीम कोर्ट ने 'जेंडर भेदभाव और असमानता का बड़ा मामला’ करार दिया। कोर्ट ने केंद्र सरकार को 60 लाख रुपए का मुआवजा याचिकाकर्ता सेलिना जॉन को देने का भी आदेश दिया है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने कहा कि ऐसे नियम असंवैधानिक हैं जिनके आधार पर महिला अधिकारियों को उनकी शादी की वजह से नौकरी से बर्खास्त किया जाए।

तीन दशक पुराना है मामला

मामला तीन दशक पुराना है, जब सेलिना जॉन को आर्मी नर्सिंग सर्विस के लिए चुना गया था और वह दिल्ली के आर्मी अस्पताल में बतौर ट्रेनी शामिल हुई थीं। उन्हें एमएनएस में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन दिया गया था। इस दौरान उन्होंने एक आर्मी ऑफिसर मेजर विनोद राघवन के साथ शादी कर ली। इसके बाद सेलिना को 1988 में रिलीज कर दिया गया। नर्सिंग सर्विस ने ये फैसला 1977 के आर्मी इंस्ट्रक्शन के आधार पर लिया था। इसका टाइटल था- मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में पर्मानेंट कमीशन देने के नियम और शर्तें। इसमें प्रावधान था कि ‘एमएनएस में नियुक्ति की समाप्ति’ तीन आधारों पर की जा सकती है। इस नियम के मुताबिक, मेडिकल बोर्ड की राय में सेवा के लिए अयोग्य होने, शादी करने पर और गलत व्यवहार पर नौकरी से निकाला जा सकता है। शादी का नियम सिर्फ महिलाओं पर लागू होता था। सेलिना को नौकरी से रिलीज करने से आदेश में कोई कारण बताओ नोटिस, सुनवाई या सेलिना की तरफ से अपनी बात रखने की गुंजाइश नहीं दी गई। आदेश से यह पता चला कि शादी के आधार उन्हें सर्विस से रिलीज किया गया है।

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका

मार्च 2016 में यह मामला आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल, लखनऊ में गया जिसने आर्मी नर्सिंग सर्विस के आदेश को रद्द कर दिया। सेलिना को बकाया वेतन और अन्य लाभ भी दिए गए। ट्रिब्यूनल ने सेलिना की सेवा बहाली की भी इजाजत दे दी।हालांकि केंद्र ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट याचिका दायर की। 14 फरवरी को इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई। कोर्ट ने कहा कि यह नियम सिर्फ महिलाओं पर लागू होते हैं और इन्हें 'साफ तौर पर मनमाना' कहा जा सकता है।

संदर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाईट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया