प्राची और पूजा ने जीते स्वर्ण, तीन स्पर्धा

blog-img

प्राची और पूजा ने जीते स्वर्ण, तीन स्पर्धा
में ओवर ऑल चैंपियन बना मप्र

मप्र के कयाकिंग एवं कैनोइंग खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट, राष्ट्रीय पैरा कैनो और ड्रैगन बोट में ओवर ऑल  चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया है। अंतिम दिन पैरा कैनों में पैरा ओलिंपियन प्राची यादव और पैरा एशियन पूजा ओझा ने स्वर्ण पदक जीते। ड्रैगन बोट में भी मप्र के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा है। महिला वर्ग में 75 अंक तथा सब जूनियर बालिका वर्ग में मप्र दूसरे स्थान पर रहा। 

मप्र कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन व भारतीय कयाकिंग एवं केनोइंग एसोसिएशन के तत्वावधान में राजधानी के छोटे तालाब पर पांचवें व अंतिम दिन ड्रैगन बोट के 200 मीटर की तीन रेस आयोजित हुई। दोनों में मप्र ने स्वर्ण पदक जीते। ड्रैगन बोट डी-10 जूनियर महिला वर्ग में मप्र ने स्वर्ण, पंजाब ने रजत व तेलंगाना ने रजत पदक जीते। मिक्स्ड में भी मप्र ने स्वर्ण पदक जीता। इस तरह ड्रैगन बोट में भी मप्र ओवर ऑल चैंपियन बना।

पैरा कैनो में मप्र की प्राची और पूजा ने जीते स्वर्ण पदक 

18वीं राष्ट्रीय पैरा कैनो चैंपियनशिप के दूसरे दिन 200 मी में भी मप्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। महिलाओं के केएल-2 में प्राची यादव ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं केएल-1 में मप्र की पूजा ओझा ने प्रदेश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। इसी तरह महिलाओं के केएल-3 में मप्र की अनुराधा श्रीवास ने कांस्य पदक जीता।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान