पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट : विवाहिता शादी

blog-img

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट : विवाहिता शादी
के वादे पर संबंध बनाए तो यह व्यभिचार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक विवाहित महिला द्वारा दायर बलात्कार के मामले में आरोपी की दोष सिद्धि को खारिज कर दिया है। यह मामला एक ऐसे पुरुष के खिलाफ दर्ज किया गया था जिस पर महिला ने शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। जस्टिस शालिनी सिंह नागपाल ने फैसला सुनाते हुए कहा कि जब एक परिपक्व विवाहित महिला शादी के वादे पर सहमति से यौन संबंध बनाती है और लंबे समय तक ऐसा करती है, तो यह सिर्फ व्यभिचार, अनैतिकता और विवाह संस्था के प्रति लापरवाही को दर्शाता है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि विवाह का वादा अगर किसी अविवाहित महिला से किया जाए, तब वह समझ में आता है लेकिन जब महिला पहले से विवाहित हो तो यह तर्क स्वीकार्य नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दो वर्षों तक चला एक सहमति पर आधारित रिश्ता था, जिसमें महिला अपने पति से अलग नहीं हुई थी। ऐसे में यह कहना कि आरोपी ने शादी के झूठे वादे पर बलात्कार किया, सरासर झूठ और अस्वीकार्य है। कोर्ट ने यह भी कहा कि पीड़िता कोई मासूम या भोलीभाली महिला नहीं थी, बल्कि दो बच्चों की मां और आरोपी से दस साल बड़ी थी।

हाईकोर्ट ने पाया कि पीड़िता खुद मानती है कि वह अपने ससुराल में रह रही थी और उसने अपने पति के खिलाफ न तो कोई कानूनी कार्यवाही शुरू की थी, न ही तलाक की अर्जी दी थी। पीड़िता ने वर्ष 2012-13 के दौरान 55-60 बार यौन संबंध बनने का दावा किया था लेकिन अदालत ने यह कहा कि इन घटनाओं के कोई विशेष दिनांक या सटीक विवरण नहीं दिए गए।

9 वर्ष के कठोर कारावास की सजा को किया खारिज

मामले में लुधियाना की ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को 9 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने सजा के फैसले को खारिज करते हुए कहा कि यह एक सहमति आधारित संबंध था जो बाद में बिगड़ गया। बदला लेने की भावना से आरोपी के खिलाफ झूठा मामला बनाया गया। ऐसे संबंध को दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध का आधार नहीं बनाया जा सकता।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...