जबलपुर हाईकोर्ट : पत्नी के भरण-पोषण में बाधा

blog-img

जबलपुर हाईकोर्ट : पत्नी के भरण-पोषण में बाधा
नहीं बन सकती अस्थायी विकलांगता

जबलपुर। अस्थायी विकलांगता के आधार पर अलग रहने वाली पत्नी के भरण-पोषण के दायित्व से छूट की मांग वाली पति की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। हाईकोर्ट के जस्टिस जीएस अहलूवालिया की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि शारीरिक विकलांगता की स्थिति में छूट देने का प्रावधान है पर अस्थायी विकलांगता उसे उसके भरण-पोषण दायित्वों से मुक्त नहीं कर सकती है।

यह ऐसा मामला है जब पति और पत्नी दोनों ही हाईकोर्ट पहुंचे थे। जहां पत्नी ने भरण-पोषण की राशि को कम बताते हुए पति की सम्पत्ति की गणना के अनुसार इसे बढ़ाए जाने की मांग की। वहीं, पति ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पवई की कोर्ट द्वारा 5 हजार रुपए की भरण-पोषण राशि की मंजूरी दिए जाने को चुनौती देते हुए पुनरीक्षण याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता महेंद्र सिंह ने दावा किया कि एक दुर्घटना के कारण वह गंभीर रूप से विकलांग हो गया था, जिसके कारण वह बिस्तर पर पड़ा हुआ था और आजीविका कमाने में असमर्थ था। उन्होंने 40 प्रतिशत लोकोमोटर विकलांगता का संकेत देने वाले विकलांगता प्रमाण पत्र के साथ अपने दावे का समर्थन किया। न्यायमूर्ति अहलूवालिया ने प्रस्तुत साक्ष्यों और कानूनी तर्कों की जांच की।

अदालत ने कहा कि जबकि विकलांगता प्रमाण पत्र में दोनों पैरों में 40 प्रतिशत अस्थायी विकलांगता की पुष्टि की गई है, लेकिन यह निर्णायक रूप से साबित नहीं हुआ कि महेंद्र सिंह बिस्तर पर थे या आजीविका कमाने में पूरी तरह से असमर्थ थे। 21 सितंबर, 2026 तक वैध विकलांगता प्रमाणपत्र ने स्थिति को अस्थायी बताया और यह स्थापित नहीं किया कि आवेदक बिस्तर तक ही सीमित था या कोई काम करने में असमर्थ था।

कोर्ट ने कहा कि यह अस्थायी विकलांगता है और जीवनसाथी को भरण-पोषण देने के दायित्व से छूट के दायरे में नहीं आती है। हाईकोर्ट ने महेंद्र सिंह की याचिका खारिज कर दी और उनकी पत्नी को 5 हजार रुपए की भरण-पोषण के ट्रायल कोर्ट के आदेश की पुष्टि की।

संदर्भ स्रोत : पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...