पिता के पास रहकर बच्चा हुआ बीमार,

blog-img

पिता के पास रहकर बच्चा हुआ बीमार,
अब अदालत ने मां को सौंपी कस्टडी

सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही एक फैसले को पलटते हुए 13 साल के बच्चे की कस्टडी मां को सौंप दी। कोर्ट ने पाया कि मां से अलग होने के कारण बच्चा मानसिक तनाव और उद्विग्नता (एंग्जायटी) का शिकार हो गया था। 

बता दें कि इसके पहले अगस्त 2024 में कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए बच्चे की स्थायी कस्टडी पिता को दी थी। लेकिन मां ने पुनर्विचार याचिका दायर कर कहा कि बच्चे में गंभीर मानसिक परेशानी के लक्षण दिख रहे हैं। मनोवैज्ञानिक की रिपोर्ट में भी बच्चे में सेपरेशन एंग्जायटी डिसऑर्डर का खतरा बताया गया। मां ने यह भी आरोप लगाया कि पिता ने बच्चे को धमकाया और मां से मिलने नहीं दिया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ी।

कोर्ट बोला- बच्चे की मानसिक स्थिति बिगड़ रही

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मनोवैज्ञानिक की रिपोर्ट नया सबूत है और बच्चे की बिगड़ती मानसिक स्थिति में कोर्ट का दखल जरूरी है। कोर्ट ने कहा;- बच्चा अपने पिता को अजनबी मानता है और कभी उसके साथ रात भी नहीं बिताई थी, जबकि मां को वह मुख्य सहारा मानता है।

क्या है पूरा मामला

दंपती की शादी 2011 में हुई और 2012 में बेटा हुआ। 2015 में तलाक हो गया, जिसके बाद बच्चा मां के पास रहा। 2019 में जब मां बेटे के साथ मलेशिया जाने लगी तो पिता ने कस्टडी के लिए कोर्ट का रुख किया। फैमिली कोर्ट ने मां को कस्टडी दी, लेकिन हाईकोर्ट ने फैसला पलट दिया। अब सुप्रीम कोर्ट ने बच्चे की मानसिक स्थिति देखते हुए मां के पक्ष में फैसला सुनाया।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...