कलकत्ता हाईकोर्ट : छात्रा के प्रमाण-पत्र

blog-img

कलकत्ता हाईकोर्ट : छात्रा के प्रमाण-पत्र
पर पिता की जगह होगा मां का सरनेम

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने चंदननगर नगर निगम को एक किशोरी के जन्म प्रमाणपत्र में उसके पिता की जगह मां का सरनेम करने का निर्देश दिया है। किशोरी के माता-पिता का तलाक हो चुका है। वह मां के साथ रह रही है और नौवीं की छात्रा है। उसके जन्म प्रमाणपत्र में नाम के साथ पिता का सरनेम 'चट्टोपाध्याय' है लेकिन उसका आधार कार्ड, पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज बनवाते समय मां ने अपने सरनेम 'भट्टाचार्य' का इस्तेमाल किया था।

बोर्ड की परीक्षा के रजिस्ट्रेशन में आई दिक्कत

बोर्ड की परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के समय इस कारण समस्या उत्पन्न हुई। इसे देखते हुए मां ने बेटी के जन्म प्रमाणपत्र से पिता का सरनेम बदलने के लिए चंदननगर नगर निगम में आवेदन किया था, जिस पर कहा गया कि नियमों के अनुसार जन्म संबंधी दस्तावेजों में कोई त्रुटि रहने पर ही निगम को उसमें संशोधन करने का अधिकार है।

बाकी मामलों में वह कुछ नहीं कर सकता। इसके बाद मां ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति गौरांग कांत ने इसपर विचार करते हुए निगम को एक महीने के अंदर सरनेम बदलकर नया जन्म प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरनेम बदलने पर भी किशोरी अपने पिता के उत्तराधिकार से वंचित नहीं होगी।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह , करने वाली पत्नी नहीं कर सकती 498A का केस

जस्टिस शालिनी नागपाल ने अपने फैसले में कहा कि IPC की धारा 498A केवल कानूनी रूप से वैध विवाह पर लागू होती है, 'पति' का अर...

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि:
अदालती फैसले

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि: , सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नागरत्ना का स्पष्ट रुख

नाबालिग रेप सर्वाइवर्स के लेट टर्मिनेशन से लेकर मेंटल हेल्थ के आधार पर अबॉर्शन के अधिकार को बनाए रखने तक, SC की अकेली मह...

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार
अदालती फैसले

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार

कोर्ट का बड़ा फैसला; पति के लापता होने पर किया था दूसरा विवाह गुजारा भत्ता देना ही होगा

महिला की गरिमा और आश्रय अधिकार पर मद्रास हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
अदालती फैसले

महिला की गरिमा और आश्रय अधिकार पर मद्रास हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

अदालत ने आदेश दिया कि दोषियों को पीड़ित महिला को उचित मुआवजा देना होगा और उसके घर का तत्काल पुनर्निर्माण भी करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट : जैसे ही तलाक की कार्यवाही
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : जैसे ही तलाक की कार्यवाही , शुरू होती है, हर कोई बेरोजगार बन जाता है

इस मामले में पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, सुनवाई के दौरान पति ने कहा कि उसे तलाक नहीं चाहिए।

पटना हाई कोर्ट : आपसी सहमति से
अदालती फैसले

पटना हाई कोर्ट : आपसी सहमति से , तलाक के लिए 1 वर्ष अलग रहना जरूरी

खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि 'अलग रहना' का अर्थ केवल भौतिक दूरी नहीं, बल्कि वैवाहिक संबंधों का पूर्णतः समाप्त होना है।