शादी का वादा कर संबंध बनाना दुष्कर्म, दिल्ली

blog-img

शादी का वादा कर संबंध बनाना दुष्कर्म, दिल्ली
हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला पलटा

दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा की बेंच ने दुष्कर्म केस की सुनवाई करते हुए यह स्पष्ट किया कि केवल यौन लाभ पाने के लिए किया गया ऐसा वादा, जिसे निभाने का कोई इरादा न हो, आपराधिक कानून के तहत बलात्कार की श्रेणी में आता है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि आरोपी शुरू से जानता है कि शादी असंभव है और फिर भी झूठा वादा कर महिला से शारीरिक संबंध बनाता है, तो यह बलात्कार का अपराध है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत द्वारा बरी किए जा चुके आरोपी को दोषी ठहराया। जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा की बेंच ने स्पष्ट किया कि केवल यौन लाभ पाने के लिए किया गया ऐसा वादा, जिसे निभाने का कोई इरादा न हो, आपराधिक कानून के तहत बलात्कार की श्रेणी में आता है।

मामला एक ऐसे व्यक्ति से जुड़ा है जिस पर एक महिला के साथ लंबे समय तक बार-बार शारीरिक संबंध बनाने और हर बार जल्द शादी का आश्वासन देने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने निचली अदालत के उस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी, जिसमें आरोपी को बरी कर दिया गया था।

निचली अदालत ने यह कहते हुए उसे बरी किया था कि एफआईआर घटना के ढाई साल बाद दर्ज हुई, पीड़िता ने तुरंत शिकायत नहीं की, न मेडिकल सबूत मिले और न ही धमकी के लिए बताए गए अश्लील वीडियो बरामद हुए।

महिला का कहना था कि आरोपी के लगातार शादी के वादे और अश्लील वीडियो के दुरुपयोग की धमकी के कारण उसने कुछ समय तक संबंध बनाए रखे। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए कारण बताया कि उसका परिवार रूढ़िवादी है और अंतर्जातीय विवाह की अनुमति नहीं देता। चूंकि पीड़िता दूसरी जाति से है, इसलिए शादी संभव नहीं है।

बेंच ने कहा कि आरोपी को शुरुआत से ही पीड़िता की जाति की जानकारी थी। जब उसने बाद में जातिगत अंतर को इनकार का आधार बताया तो यह साफ हो गया कि उसे शुरू से इस बाधा का एहसास था। ऐसे में शादी करने का उसका कथित इरादा भ्रामक था, क्योंकि वह जानता था कि परिवार इस विवाह को स्वीकार नहीं करेगा। अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में देरी कई बार धमकी, भय और सामाजिक कलंक के कारण होती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...