डॉ. कामिनी सोनी आयुर्वेद चिकित्सक

blog-img

डॉ. कामिनी सोनी आयुर्वेद चिकित्सक
जो 50 की उम्र के बाद बनीं धावक

छाया : curofy.com

कुछ नया और अलग करने का जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती, इस बात को सार्थक किया है पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कामिनी सोनी ने। पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान में चिकित्सक और सहायक प्राध्यापक डॉ. कामिनी सोनी न सिर्फ कुशल चिकित्सक हैं, बल्कि अच्छी धावक भी हैं। उन्होंने 50 साल की उम्र में दौड़ना शुरू किया और स्थानीय मैराथन के अलावा वे देशभर में होने वाली मैराथन में हिस्सा लेती हैं। 

डॉ. कामिनी स्वयं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही अन्य लोगों को प्रेरित करने और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए मैराथन में प्रतिभागिता करती हैं। उन्होंने हाल ही में 25 किमी की कोलकाता टाटा स्टील रन सफलता पूर्वक पूरी की है। कामिनी लंबे समय से मैराथन में हिस्सा ले रही हैं। इसके पूर्व उन्होंने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में 21 किमी की दौड़ पूरी की थी। वे आगामी दिनों में वे 42 किमी की टाटा मुंबई मैराथन और दस किमी की बेंगलुरु रन में हिस्सा लेने वाली हैं। इसके लिए प्रतिदिन अभ्यास करती हैं। ये दोनों रन पूरी करने के बाद डॉ. कामिनी अंतरराष्ट्रीय प्रोकम स्लैम अवार्ड के लिए दावेदारी करेंगी।

डॉ. कामिनी कहती है कि दौड़ को आममौर पर युवाओं से जोड़कर देखा जाता है पर ऐसा है नहीं। उम्र बढ़ने के साथ सीखने का तरीका और उद्देश्य बदल सकता है, किंतु सीखने की क्षमता कभी खत्म नहीं होती। उम्र चाहे जो भी हो, हमेशा कुछ नया करते रहने और सीखने से जिंदादिली, ताजगी और ऊर्जा बनी रहती है। सीखने में उम्र को बाधा न मानते हुए हमें हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करते रहना चाहिए। वे बताती हैं कि दौड़ने की प्रेरणा उन्हें एक मरीज से मिली थी।

स्थानीय मैराथन में भी भागीदारी

डॉ. कामिनी शहर में होने वाली स्थानीय मैराथन में भी प्रतिभागिता करती हैं। वे पिक मैराथन, पंख मैराथन, पचमढ़ी मैराथन, शहीद भगत सिंह और अहिंसा मैराथन दस किमी की दौड़ में विजेता रही हैं। हाल ही में हुई रन भोपाल में भी तथा दिल्ली मैराथन करवा चौथ उन्होंने हिस्सा लिया था।

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया

 

 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल
न्यूज़

रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल

पिता को खोने का दर्द भूल बेटी ने किया कमाल

-18 डिग्री तापमान में ज्योति रात्रे ने
न्यूज़

-18 डिग्री तापमान में ज्योति रात्रे ने , फतह की मैक्सिको की सबसे ऊंची चोटी

भोपाल की ज्योति रात्रे ने रचा इतिहास, तीन महाद्वीपों के सर्वोच्च ज्वालामुखियों तक पहुंचने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महि...

श्रुति सासन का वर्ल्ड मास्टर्स
न्यूज़

श्रुति सासन का वर्ल्ड मास्टर्स , टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयन

जुलाई में इटली के रोम में खेलेंगी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता,  करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, खेल के साथ कला जगत में भी कम...

रायसेन की अंजना यादव ने माउंट
न्यूज़

रायसेन की अंजना यादव ने माउंट , एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

 ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित की ऐतिहासिक जीत

मेक्सिको के सबसे ऊंचे पर्वत
न्यूज़

मेक्सिको के सबसे ऊंचे पर्वत , पर तिरंगा फहराएंगी ज्योति रात्रे

भोपाल की ज्योति रात्रे कर रही हैं ऐतिहासिक मिशन की शुरुआत, लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार
न्यूज़

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार

इंदौर की आयुषी चतुर्वेदी ने फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में निभाया पत्रकार का किरदार