दिल्ली हाईकोर्ट : मां को भी है शांति से जीने का अधिकार

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट : मां को भी है शांति से जीने का अधिकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक दिलचस्प और चौंकाने वाले मामले में फैसला सुनाया है, जिसमें बेटे-बहू को आड़े हाथों लिया। कोर्ट ने कहा कि वे बुजुर्ग मां की संपत्ति तो चाहते हैं, लेकिन उसे शांति से जीने का हक नहीं देना चाहते। इस मामले में हाईकोर्ट ने बेटे, बहू और उनके बच्चों को बुजुर्ग महिला के घर से बेदखल करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने क्यों लिया यह फैसला?

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस संजीव नरूला की बेंच ने अपने आदेश में कहा कि बुजुर्ग महिला के साथ दुर्व्यवहार, मानसिक उत्पीड़न और वित्तीय शोषण के आरोप जिला मजिस्ट्रेट के सामने साबित हुए थे। इसके अलावा, यह भी साबित हुआ कि बुजुर्ग महिला की बहू ने अपने पति और सास को छोड़कर अविवाहित ननद पर घरेलू हिंसा का मुकदमा भी दर्ज कराया था।

बदला लेने की नीयत से लिया गया कदम

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि यह मामला दिल्ली माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण नियम (संशोधन) नियम, 2016 के तहत बुजुर्ग महिला द्वारा बेटे-बहू और उनके परिवार को बेदखल करने की मांग से संबंधित है। कोर्ट का मानना है कि यह कदम बदला लेने की नीयत से उठाया गया है।

पिता की संपत्ति का अधिकार और फैसला

कोर्ट ने यह भी माना कि संबंधित संपत्ति बुजुर्ग महिला के पति ने खरीदी थी, जो अब मृत्यु हो चुके हैं, इस कारण अब यह संपत्ति बुजुर्ग महिला की है। जिला मजिस्ट्रेट ने बेटे-बहू और उनके परिवार को घर खाली करने का आदेश दिया था, जिसे हाईकोर्ट ने बरकरार रखा।

गुजाराभत्ता और शांति की मांग

मध्यस्थता के दौरान यह तय हुआ कि बेटे और बहू बुजुर्ग महिला को 3 हजार रुपये प्रति महीने गुजाराभत्ता देंगे। हालांकि, बुजुर्ग महिला का कहना था कि उनका परिवार अब टूट चुका है और वह केवल शांति से जीवन जीना चाहती हैं। उन्होंने बेटे-बहू से घर छोड़ने की मांग की।

हवा और रोशनी तक पर रोक

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि बेटे-बहू ने अपनी मां की हवा और रोशनी तक पर रोक लगा दी थी। मजबूर होकर बुजुर्ग महिला को जाफराबाद थाने में शिकायत दर्ज करानी पड़ी। पुलिस ने शिकायत को सही पाया। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला अपनी अविवाहित बेटी के साथ पहली मंजिल पर रह रही थी, जबकि बेटा-बहू दूसरी मंजिल पर रहते थे। दूसरी मंजिल पर रहने वाले बेटे-बहू ने बुजुर्ग महिला का छत पर जाने का रास्ता रोक दिया था, और पानी की टंकी की मरम्मत में भी बाधा डाली थी।

संदर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...