दिल्ली हाईकोर्ट : पिछली शादी और आय

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट : पिछली शादी और आय
छिपाना धोखाधड़ी, विवाह रद्द करने का आधार

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक मामले में शादी को रद्द करते हुए कहा कि पति द्वारा मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर गलत जानकारी देना धोखाधड़ी है। जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की खंडपीठ ने माना कि पहली शादी छुपाना और आय को बढ़ा-चढ़ाकर बताना, हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 12(1)(c) के तहत धोखाधड़ी है।

फैसला सुनाते हुए, न्यायाधीशों ने पति द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया। पारिवारिक न्यायालय ने पहले यह कहते हुए विवाह को रद्द कर दिया था कि प्रतिवादी की सहमति झूठे प्रतिनिधित्व के माध्यम से प्राप्त की गई थी।

मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर झूठे दावे

विवाद तब शुरू हुआ जब पति की शादी डॉट कॉम प्रोफाइल में लिखा था कि वह “कभी शादीशुदा नहीं” रहा और उसकी आय प्रति वर्ष 200,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक है। लेकिन रिकॉर्ड से पता चला कि वह पहले शादीशुदा था, उसकी पिछली शादी से एक बच्चा भी था और आय दावे से काफी कम थी।

अदालत ने कहा "कभी शादीशुदा नहीं" आजीवन स्थिति का स्पष्ट ऐलान है। इसे "अविवाहित" मानना गलत और भ्रामक है। न्यायालय ने यह भी माना कि वित्तीय धोखाधड़ी उतनी ही गंभीर है। पहले दिए गए फैसलों का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा कि वेतन को बढ़ा-चढ़ाकर बताना भी धोखाधड़ी है, खासकर तब जब आय विवाह का अहम आधार हो।

पति ने कहा कि प्रोफाइल उसके माता-पिता ने बनाई थी और उसने शुरुआती मुलाकात में अपनी पहली शादी की जानकारी दे दी थी। उसने यह भी दलील दी कि पत्नी ने देरी से मामला दायर किया। अदालत ने इन तर्कों को खारिज करते हुए कहा, "विवाह इतिहास छुपाना कोई छोटी बात नहीं, बल्कि विवाह की जड़ को प्रभावित करने वाला तथ्य है। इसका छुपाना स्वतंत्र और सूचित सहमति को खत्म कर देता है।"

आय को लेकर अदालत ने कहा कि शादी के लिए सही जानकारी देना जरूरी है। पत्नी, जो कि उच्च शिक्षित और आत्मनिर्भर थी, को सही तथ्य जानने का पूरा अधिकार था। अदालत ने यह भी कहा कि ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म पर तलाकशुदा विकल्प मौजूद था, फिर भी पति ने कभी शादीशुदा नहीं चुना। इसके अलावा पिछली शादी से बच्चा होना भी महत्वपूर्ण तथ्य था, जिसे किसी भी भावी जीवनसाथी को बताना आवश्यक था।

अपील को खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि फैमिली कोर्ट का फैसला सही था और इसमें दखल की जरूरत नहीं।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...