दिल्ली हाईकोर्ट : बच्चों के भरण-पोषण पिता की

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट : बच्चों के भरण-पोषण पिता की
जिम्मेदारी, चाहे मां ज्यादा क्‍यों न कमाती हो

नई दिल्‍ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला देते हुए कहा है कि पिता अपनी नाबालिग बच्‍चों की देखभाल और भरण-पोषण की जिम्मेदारी से इस आधार पर नहीं बच सकता कि मां उससे ज्यादा कमाती है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बच्चों का भरण-पोषण पिता और माता दोनों का कानूनी, नैतिक और सामाजिक दायित्व है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। 

जानकारी के अनुसार मामले में पति ने परिवार न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसे अपनी तीन नाबालिग संतानों के लिए भरण-पोषण देने का निर्देश दिया गया था। पति का तर्क था कि पत्नी ज्‍यादा कमाई कर रही है, इसलिए उसे भरण-पोषण देने की जरूरत नहीं। कोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा, ‘जिस माता-पिता के पास नाबालिग बच्चे हैं, उनकी कमाई की क्षमता, चाहे वह पति हो या पत्नी, उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी को कम या खत्म नहीं करती। वो माता-पिता जो बच्चे की मुख्य देखभाल करता है, उसे कमाई और साथ ही प्राथमिक देखभालकर्ता की दोहरी जिम्मेदारी उठानी पड़ती है’। 

 

ये भी पढ़िए ...

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

कोर्ट ने आगे कहा कि ‘ऐसी स्थिति में पिता की नाबालिग संतानों के प्रति जिम्मेदारी इसलिए कम नहीं हो जाती, क्योंकि पत्नी को यह दोहरी जिम्मेदारी उठानी पड़ रही है। कोर्ट ने जोर दिया कि बच्चों की जरूरतें पूरी करने का दायित्व दोनों माता-पिता पर समान रूप से है, भले ही कमाई में अंतर हो। यह फैसला उन मामलों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां पति अक्सर पत्नी की अच्छी कमाई का हवाला देकर भरण-पोषण से बचने की कोशिश करते हैं।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि कानून में बच्चों की भलाई प्राथमिकता पर है और इसमें किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा सकता। यह निर्णय न केवल कानूनी दृष्टिकोण से बल्कि सामाजिक समानता और जेंडर न्याय के नजरिए से भी महत्वपूर्ण है। कोर्ट ने पिता की चुनौती को खारिज कर दिया और परिवार न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...