दिल्ली हाईकोर्ट : स्त्री को मातृत्व सुख पाने के

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट : स्त्री को मातृत्व सुख पाने के
प्रयासों से वंचित नहीं कर सकते

 

नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने मातृत्व सुख की चाह रखने वाली एक महिला को अंतरिम राहत दी है। हाईकोर्ट ने सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियम) अधिनियम 2021 के तहत पति की उम्र अधिक होने के बावजूद आईवीएफ प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश संबंधित निजी अस्पताल को दिए हैं, जहां इस दंपती का इलाज चल रहा है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच ने अपने आदेश में कहा है कि पत्नी सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियम) अधिनियम के तहत निर्धारित आयु के मापदंड को पूरा कर रही है, जबकि पति की उम्र अधिक है। ऐसे में एक महिला को मातृत्व सुख पाने के प्रयासों से वंचित नहीं किया जा सकता। यदि इस मामले को विस्तृत सुनवाई के आधार पर आगे बढ़ाया जाता है और निर्णय लेने में समय लगता है तो इस दंपती को अपूर्णीय क्षति होगी। इसलिए आईवीएफ प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति दी जा रही है। संबंधित सेंटर को भी निर्देश दिए जा रहे हैं कि वह दंपती के पहले से संरक्षित शुक्राणु का इस्तेमाल आईवीएफ प्रक्रिया को जारी रखने में करें।

वर्ष 2011 से करा रहे इलाज

यह दंपती वर्ष 2011 से लेकर अब तक दिल्ली एम्स से लेकर मुंबई के लीलावती और हिंदुजा नेशनल हॉस्पिटल में आईवीएफ प्रक्रिया के जरिये मातृत्व सुख पाने के लिए इलाज करा चुके हैं। फिलहाल दिल्ली के एक निजी नामी अस्पताल में महिला के पति के शुक्राणु संरक्षित रखे हुए हैं, लेकिन पति की आयु अब 56 वर्ष होने के कारण निजी अस्पताल ने आईवीएफ प्रक्रिया करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, पत्नी की उम्र 46 वर्ष 5 महीने है। ऐसे में महिला ने अपने मातृत्व सुख का हवाला देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

संदर्भ स्रोत : हिन्दुस्तान

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...