इलाहाबाद हाईकोर्ट -लखनऊ बैंच : विवाहित

blog-img

इलाहाबाद हाईकोर्ट -लखनऊ बैंच : विवाहित
महिला से शादी न करना अपराध नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि विवाहित महिला से उसके प्रेमी द्वारा शादी न करना कोई अपराध नहीं है। यह विशेष रूप से तब लागू होता है, जब महिला अपने पति के साथ रह रही हो और तलाक न लिया हो।

न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने पीड़िता की याचिका पर यह निर्णय दिया। पीड़िता ने सत्र अदालत के 2 जून 2025 के आदेश को चुनौती दी थी। इस आदेश में अदालत ने अभियुक्त को दुराचार और भ्रूणहत्या के आरोपों से बरी कर दिया था।

मामले के अनुसार, पीड़िता ने नवंबर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि सात साल पहले उसे अभियुक्त से प्यार हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच बने संबंधों से वह गर्भवती हुई, लेकिन अभियुक्त ने दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया।

पीड़िता का बाद में किसी और से विवाह हो गया। इसके बावजूद अभियुक्त उससे शादी करने का वादा करता रहा। पीड़िता का आरोप था कि शादी का झूठा वादा करके अभियुक्त ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

सत्र अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि रिकॉर्ड पर उपलब्ध साक्ष्यों से स्पष्ट है कि पीड़िता ने अपनी मर्जी से अभियुक्त के साथ संबंध बनाए। इसमें दुराचार जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

भ्रूण हत्या के आरोप पर सत्र अदालत ने पाया कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर कोई तारीख नहीं थी। इससे यह साबित नहीं हो सका कि उस समय पीड़िता शादीशुदा थी या नहीं। ऐसे में अदालत ने माना कि पीड़िता अपने पति से गर्भवती हुई थी।

हाईकोर्ट ने सत्र अदालत के इस फैसले को सही मानते हुए पीड़िता की याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि विवाहित महिला से उसके प्रेमी द्वारा शादी न करना कानूनविरोधी नहीं है।

अभियुक्त ने शादी न करके कोई अपराध नहीं कारित किया’सत्र अदालत ने प्रश्नगत आदेश में यह भी टिप्पणी की कि पीड़िता ने शादीशुदा होते हुए,बिना तलाक लिए अभियुक्त से सम्बंध बनाए, यदि आईपीसी की धारा 497 असंवैधानिक न घोषित हुयी होती तो पीड़िता पर इसके तहत अपराध कारित करने का आरोप होता। वहीं हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि एक विवाहिता से विवाह न कर के अभियुक्त ने कोई गैर कानूनी काम नहीं किया है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...