दिल्ली हाईकोर्ट : पति को नाजायज़ कहना और

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट : पति को नाजायज़ कहना और
सास पर घिनौने आरोप लगाना वैवाहिक क्रूरता

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि पत्नी द्वारा पति को ‘बास्टर्ड’ (नाजायज) और उसकी मां को ‘वेश्या’ कहकर गाली देना वैवाहिक रिश्ते में मानसिक क्रूरता (Mental Cruelty) की श्रेणी में आता है। अदालत ने फैमिली कोर्ट द्वारा दिए गए तलाक के आदेश को बरकरार रखते हुए पति के पक्ष में फैसला सुनाया।

जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की खंडपीठ ने कहा कि पत्नी द्वारा नियमित रूप से अपमानजनक और निंदनीय शब्दों का प्रयोग करने से पति के आत्मसम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, और यह मानसिक रूप से असहनीय व्यवहार है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, “दो गलतियां मिलकर सही नहीं बनतीं। लगातार और जानबूझकर की गई मौखिक गालियाँ तथा ऐसा आचरण, जो जीवनसाथी की गरिमा को चोट पहुंचाए, मानसिक क्रूरता के दायरे में आता है।”

मामले के अनुसार, दंपति की शादी जनवरी 2010 में हुई थी, लेकिन कुछ ही महीनों बाद दोनों में मनमुटाव शुरू हो गया। पति ने अदालत में दावा किया था कि पत्नी अक्सर उसे ‘बास्टर्ड’ और ‘सन ऑफ अ बिच’ कहती थी और उसकी मां को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करती थी। कोर्ट ने पाया कि 2011 में भेजे गए कई संदेशों में असभ्य और निंदनीय भाषा का उपयोग किया गया था, जिसने पति को गहराई से मानसिक रूप से आहत किया।

अदालत ने कहा कि इस तरह के संवाद और अपशब्द किसी भी वैवाहिक रिश्ते की बुनियाद को कमजोर कर देते हैं। इसलिए फैमिली कोर्ट का तलाक का फैसला सही था। कोर्ट ने पत्नी की ₹50 लाख अलिमनी (गुजारा भत्ता) की मांग भी खारिज कर दी, यह कहते हुए कि उसके व्यवहार ने वैवाहिक जीवन को असहनीय बना दिया था।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...