बॉम्बे हाईकोर्ट : महज पत्नी पर शक

blog-img

बॉम्बे हाईकोर्ट : महज पत्नी पर शक
से नहीं होगी बच्चे की डीएनए जांच 

 मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि कहा कि सिर्फ इसलिए कि कोई पुरुष अपनी पत्नी पर व्यभिचार (विवाहेत्तर संबंध extramarital affair) का संदेह करता है, यह आधार नहीं बन सकता कि उनके नाबालिग बच्चे (Minor children ) की डीएनए जांच कर यह पता लगाया जाए कि वह उसका जैविक पिता है या नहीं। नाबालिग लड़के की डीएनए जांच का निर्देश देने वाले एक पारिवारिक अदालत के आदेश को रद्द करते हुए न्यायमूर्ति आर एम जोशी ने कहा कि ऐसी आनुवंशिक जांच केवल आसाधारण मामलों में ही करायी जाती है। 

क्या है मामला

यह मामला एक व्यक्ति द्वारा दायर तलाक याचिका से जुड़ा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर व्यभिचार का आरोप लगाया था। दोनों की शादी 2011 में हुई थी और साल 2013 में वे अलग हो गए, उस समय महिला तीन महीने की गर्भवती थी। पति ने दावा किया कि बच्चे की डीएनए जांच से यह साबित किया जा सकता है कि वह उसका जैविक पिता नहीं है, जिससे उसके आरोपों को बल मिलेगा। हालांकि, याचिका में इसमें ये साफ नहीं किया गया कि पति ने कभी यह दावा किया हो कि वह बच्चे का पिता नहीं है। इसके बावजूद, फैमिली कोर्ट ने फरवरी 2020 में बच्चे की डीएनए जांच का आदेश दे दिया, जिसे महिला और उसके बेटे ने ऊपरी अदालत में चुनौती दी। 

न्यायालय की टिप्पणी और निर्णय
न्यायमूर्ति आर.एम.जोशी ने अपने आदेश में कहा कि डीएनए जांच जैसे संवेदनशील और निजी परीक्षण केवल असाधारण परिस्थितियों में ही किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि केवल इसलिए कि कोई पुरुष व्यभिचार के आधार पर तलाक का दावा कर रहा है, यह अपने आप में ऐसा विशिष्ट मामला नहीं बनता जिसमें डीएनए जांच का आदेश दिया जाए। जज ने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चे के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखना पारिवारिक अदालत की जिम्मेदारी है। सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व आदेश का हवाला देते हुए कहा गया कि किसी को भी, विशेष रूप से नाबालिग को, बलपूर्वक रक्त परीक्षण के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता, खासकर जब वह सहमति देने या इनकार करने में सक्षम नहीं है। 

बच्चों के अधिकारों की रक्षा पर जोर

अदालत ने यह भी कहा कि जब माता-पिता आपस में लड़ते हैं, तो अक्सर बच्चे उस लड़ाई में एक मोहरा बन जाते हैं। ऐसे में अदालतों को नाबालिग बच्चों के अधिकारों के संरक्षक की भूमिका निभानी चाहिए। इस फैसले ने यह संदेश दिया है कि बच्चों की निजता और मानसिक सुरक्षा को किसी भी कानूनी प्रक्रिया में सर्वोपरि माना जाना चाहिए। यह फैसला भारतीय न्याय व्यवस्था में एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि व्यक्तिगत संदेह के आधार पर वैज्ञानिक परीक्षणों का दुरुपयोग नहीं किया जा सकता। यह न केवल महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि बच्चों को मानसिक और सामाजिक आघात से बचाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...