बॉम्बे हाईकोर्ट : पति पर झूठा केस मानसिक क्रूरता की निशानी

blog-img

बॉम्बे हाईकोर्ट : पति पर झूठा केस मानसिक क्रूरता की निशानी

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान जोर देकर कहा है कि अगर कोई पत्नी सिर्फ अपने पति के व्यवहार को सुधारने के उदेश्य से झूठा केस फाइल करवाती है, तो इसे भी क्रूरता माना जाएगा। कोर्ट ने शादी के बंधन पर, आपसी विश्वास पर, भरोसे पर एक बड़ी टिप्पणी की है। मामले में सुनवाई दौरान इस बात पर चिंता जाहिर की गई है कि इस तरह से किसी पर फर्जी केस करना गलत है।

कोर्ट ने पत्नी को लगाई फटकार

जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस अद्वैत सेठना की बेंच ने कहा कि हमे साफ दिख रहा है कि पति और उसके परिवार के सदस्यों को झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की कोशिश हुई है। उन्हें इस तरह के गंभीर आरोपों का सामना भी सिर्फ इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि पत्नी पति के व्यवहार को सुधारना चाहती थी। समझने की जरूरत है कि यह आपसी विश्वास, सम्मान और सामंजस्यपूर्ण संबंधों की बात आती है, ऐसी चीजों के लिए कोई जगह नहीं।

सुनवाई के दौरान यहां तक कहा गया कि पति या पत्नी जब झूठे मुकदमे का सहारा लेते हैं, उस स्थिति में विवाह की पवित्रता को बनाए रखना मुश्किल होता है। अगर फर्जी केस के जरिए पति या पत्नी एक दूसरे पर फर्जी केस करते हैं, उस स्थिति में शांदी की पवित्रता नहीं बनी रह सकती। इसे तो एक तरह की क्रूरता माना जाएगा और यह तलाक का आधार भी बन सकता है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि इस कपल की शादी मार्च 2006 में हुई थी, लेकिन कुछ ही महीनों बाद दोनों अलग हो गए। उसके बाद पत्नी ने ही सेक्शन 498A के तहत पति पर क्रूरता करने का आरोप लगा दिया, लेकिन उस मामले को पहले ट्रायल और फिर Appellate कोर्ट ने खारिज कर दिया। अब दोनों कोर्ट से पति को राहत मिली, लेकिन पत्नी अपने आरोपों के साथ हाईकोर्ट चली गई। लेकिन सुनवाई के दौरान फिर फैमिली कोर्ट को पता चला कि पति को तो इस मामले में किसी तरह का कोई नोटिस ही नहीं मिला, पत्नी ने भी उस केस की कोई डिटेल शेयर नहीं की।

ऐसे पकड़ी गई पत्नी की चोरी

कोर्ट ने यह भी पाया कि पत्नी को अपने पति को असल में कोई सजा नहीं सुनवानी थी, वो तो सिर्फ उसके व्यवहार को सुधारना चाहती थी। लेकिन कोर्ट ने माना कि ऐसा कर उस पत्नी ने कानून का गलत इस्तेमाल किया और इसी वजह से तलाक भी दिया गया। हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट की इस बात को बिल्कुल सही माना है कि पत्नी की यह हरकतें क्रूरता में गिनी जानी चाहिए।

संदर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...