सुप्रीम कोर्ट : आरक्षण नहीं, अपने दम पर जज बन रही हैं महिलाएं

blog-img

सुप्रीम कोर्ट : आरक्षण नहीं, अपने दम पर जज बन रही हैं महिलाएं

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर की अदालतों और बार एसोसिएशनों में महिला वकीलों को पेशेवर चैंबर/केबिन आवंटन के लिए एकसमान और लैंगिक संवेदनशील नीति की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और जोयमाल्या बागची की पीठ ने केंद्र, बार काउंसिल आफ इंडिया, शीर्ष अदालत के महासचिव और अन्य को नोटिस जारी किया। 

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि न्यायिक क्षेत्र में महिलाओं की संख्या लगभग 60 प्रतिशत है, जिन्होंने अपने दम पर जगह बनाई है न कि आरक्षण के बल पर। ऐसे में महिला वकीलों का कोटा मांगना विरोधाभासी प्रतीत होता है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर चैंबर प्रणाली के खिलाफ हैं। इसकी बजाय, क्यूबिकल सिस्टम और समान बैठक स्थान ज्यादा कारगर हो सकता है। 

ये भी पढ़िए ...

सरकारी पैनलों में महिला वकीलों को 30% आरक्षण की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

उन्होंने कहा कि तमाम फोरमों पर हम न्यायिक सेवाओं में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के प्रवेश को उल्लेखित कर रहे हैं। न्यायिक सेवाओं में लगभग 60 प्रतिशत महिला जज हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर अपनी जगह बनाई है, न कि किसी आरक्षण के बलबूते। मुझे ये बात थोड़ी विरोधाभासी लगती है कि महिला वकील विशेषाधिकार की मांग क्यों कर रही हैं, जबकि वे इसे योग्यता के आधार पर प्राप्त कर सकती हैं। 

पीठ ने कहा कि आज महिला वकीलों को चैंबर के लिए विशिष्ट आवंटन की मांग की जा रही है, कल को दिव्यांग लोगों के लिए मांग उठने लगेगी। न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि इस पेशे में आनेवाली युवा महिलाओं को सुरक्षा देने की जरूरत है। उनके लिए क्रेच, अलग वाशरूम और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि बच्चों की देखरेख के लिए ही उन्हें अपना रोजगार छोड़ना पड़ता है। 

वरिष्ठ वकील सोनिया माथुर ने याचिकाकर्ताओं का पक्ष रखते हुए कहा कि वर्तमान में केवल रोहिणी कोर्ट में महिलाओं को चैंबर आवंटन में 10 प्रतिशत का कोटा मिलता है। महिला वकीलों ने अपनी याचिका में दावा किया है कि 15 से 25 साल तक काम करने के बावजूद उन्हें चैंबर आवंटित नहीं किया जाता है और इस मामले में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में महिला वकीलों को किसी तरह का आरक्षण हासिल नहीं है। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...