इलाहाबाद हाईकोर्ट : आश्रित कोटे से नौकरी पाने

blog-img

इलाहाबाद हाईकोर्ट : आश्रित कोटे से नौकरी पाने
वाली विधवा बहू सास-ससुर को दे गुजारा भत्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पति की मौत के बाद आश्रित कोटे में नौकरी कर रही बहू को अपने वेतन से हर महीने सास-ससुर को साढ़े सात हजार रुपये गुजारा-भत्ता देने का आदेश दिया है। यह भी कहा है कि दो साल बाद वेतन बढ़ने पर गुजारे-भत्ते का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। बहू के वेतन से कटौती एक अप्रैल 25 से प्रभावी होगी।

यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की एकलपीठ ने मिर्जापुर के राम कृपाल मौर्य की याचिका पर दिया है। याची का बेटा वाराणसी के चंदापुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज चंदापुर वाराणसी में अर्थशास्त्र का प्रवक्ता था। सेवाकाल में उसकी मृत्यु हो गई और बहू को उप निदेशक समाज कल्याण विभाग इलाहाबाद में कनिष्ठ सहायक पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली। नियुक्ति के दौरान बहू ने सास-ससुर को गुजारा-भत्ता देने का आश्वासन दिया था।

11 सितंबर 2023 से जब बहू ने सास-ससुर को गुजारे के लिए रुपये देने बंद कर दिया तो याची ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने याची और उसकी बहू स्तुति काजल को बुलाया। याची ससुर ने कोर्ट को बताया कि उसे पीपीएफ के पांच लाख मिले थे, जो अंतिम संस्कार अन्य कार्य में खर्च हो गए। इस समय दोनों बीमार हैं। उन्हें मदद की जरूरत है। लेकिन, बहू सहारा नहीं दे रही है। वहीं, दूसरे बेटे की नियमित आय न होने के चलते वह भी मदद नहीं कर पा रहा है। बहू ने कोर्ट से कहा कि वह हर माह पांच हजार दे सकती है। लेकिन, ससुर ने 10 हजार की मांग की। कोर्ट ने बहू के वेतन को देखते हुए हर माह साढ़े सात हजार रुपये देने का आदेश दिया। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...