आस्था दांगी: दादी के सपने को पूरा करने बनी कयाकिंग

blog-img

आस्था दांगी: दादी के सपने को पूरा करने बनी कयाकिंग
खिलाड़ी, नेशनल में जीत चुकी हैं कई पदक

छाया: दैनिक भास्कर

• मिला एकलव्य पुरस्कार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की आस्था दांगी परिवार की पहली लड़की हैं, जो किसी खेल (कयाकिंग कैनोइंग) से जुड़ी हैं। उनकी दादी चाहती थीं उनकी पोती खेल में अपना नाम कमाए दादी के कहने पर पहली बार जब बड़ा तालाब अभ्यास करने आई आस्था बहुत डरी हुई थी, लेकिन ट्रायल दिया और उनका चयन हो गया। तब से लेकर आज तक उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. आस्था को मलाल है कि दादी उन्हें खिलाड़ी बनता नहीं देख पाई, लेकिन उन्हें खुशी है कि उनकी मौत के बाद अब उनके सपने को पूरा कर पा रही हैं

कई पदक अपने नाम कर चुकी आस्था बताती हैं कि उनके गांव के पास की कुछ लड़कियां भोपाल में कयाकिंग सीख रही थीं। दादी ने बड़ा तालाब में लड़कियों को कयाकिंग करते हुए देखा तो उन्होंने मुझे प्रेरित किया। आस्था के पिता किसान हैं। जूनियर नेशनल, सीनियर नेशनल खेल चुकी आस्था वर्ष 2016 में भोपाल आने के बाद से अब नेशनल में अब तक 21 स्वर्ण, छह रजत और दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। आस्था कहती हैं अब अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना है।

कोच पीयूष कांति बरोही ने खामियों को दूर करके हमेशा प्रेरित किया। उनके सिखाए गुर के दम पर ही उज्बेकिस्तान में एशियन चैंपियन में प्रतिनिधित्व कर पाई। आस्था का नाम मध्यप्रदेश शासन की ओर से साल 2022 के एकलव्य अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।

सन्दर्भ स्रोत: पत्रिका 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान