इलाहाबाद हाईकोर्ट : दुल्हन के नाबालिग होने

blog-img

इलाहाबाद हाईकोर्ट : दुल्हन के नाबालिग होने
मात्र से हिंदू विवाह अमान्य नहीं

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू विवाह अधिनियम के प्रावधानों को स्पष्ट करते हुए कहा कि हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत संपन्न विवाह को केवल इस आधार पर अमान्य घोषित नहीं किया जा सकता कि विवाह के समय दुल्हन नाबालिग थी। कोर्ट ने कहा कि दुल्हन की आयु से जुड़ा प्रावधान अधिनियम की उन धाराओं में शामिल नहीं है, जिनके उल्लंघन पर विवाह को स्वतः शून्य माना जाता है। 

उक्त आदेश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह की खंडपीठ ने राजधारी और अन्य की प्रथम अपील खारिज करते हुए पारित किया। कोर्ट ने बताया कि अधिनियम की धारा 5(iii) में दूल्हे के लिए 21 वर्ष और दुल्हन के लिए 18 वर्ष की न्यूनतम आयु निर्धारित है, लेकिन धारा 11 में केवल धारा 5 के खंड (i), (iv) और (v) के उल्लंघन पर ही विवाह को अमान्य घोषित करने का प्रावधान है।

विधानमंडल ने जानबूझकर धारा 5(iii) को धारा 11 में शामिल नहीं किया है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि विवाह को अमान्य घोषित कराने का अधिकार केवल पति या पत्नी को है, न कि किसी तीसरे पक्ष को, जबकि वर्तमान मामले में याची मृतक सैन्य अधिकारी के माता-पिता थे, जिन्हें यह अधिकार प्राप्त नहीं है। 

 

ये भी पढ़िए ...

राजस्थान हाईकोर्ट की ‘आटा-साटा’ प्रथा पर सख्त टिप्पणी

मामला एक युद्ध विधवा और उसके ससुराल वालों के बीच मृतक सैन्य अधिकारी के आश्रितों को मिलने वाले लाभों के अधिकार से जुड़ा है। मृतक की कथित पत्नी ने परिवार न्यायालय, आजमगढ़ में विवाह की घोषणा के लिए आवेदन किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। इसके खिलाफ ससुराल वालों ने यह कहते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया कि विवाह के समय पत्नी नाबालिग थी, इसलिए विवाह अमान्य है।

कोर्ट ने रिकॉर्ड पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर माना कि विवाह के समय पत्नी की आयु 18 वर्ष से लगभग दो माह कम थी, लेकिन यह तथ्य धारा 11 के तहत विवाह को अमान्य ठहराने का आधार नहीं बनाते। कोर्ट ने यह भी नोट किया कि यह आपत्ति न तो पहले किसी न्यायालय के समक्ष उठाई गई थी और न ही परिवार न्यायालय में दाखिल लिखित बयान में इसका उल्लेख किया गया था। इन परिस्थितियों में कोर्ट ने ससुराल वालों की अपील खारिज कर दी।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...