GEM सेलर बुकलेट में श्रेष्ठा का नाम शामिल, डालिमा को ग्लोबल एम्बेसडर ऑफ पीस अवार्ड

blog-img

GEM सेलर बुकलेट में श्रेष्ठा का नाम शामिल, डालिमा को ग्लोबल एम्बेसडर ऑफ पीस अवार्ड

नई दिल्ली में आयोजित 2 अलग-अलग कार्यक्रमों में जहाँ मध्यप्रदेश इंदौर की महिला उद्यमी श्रेष्ठा गोयल का नाम GEM सेलर बुकलेट में शामिल हुआ, वहीं संत हिरदाराम नगर (भोपाल) की डॉ. डालिमा पारवानी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ग्लोबल एम्बेसडर ऑफ पीस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

श्रेष्ठा गोयल - पिछले दिनों वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने सरकारी ई मार्केटप्लेस (GeM)  ‘विक्रेता संवाद’ बुकलेट लॉन्च किया। भारत सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करने के लिए इंदौर की पनामा फार्मास्युटिकल, श्री गणेश हर्बल आयुर्वेदिक कंपनी की संस्थापक/निदेशक श्रेष्ठा गोयल को भी आमंत्रित किया गया था। पूरे मध्यप्रदेश से वे अकेली महिला थीं, जिन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। श्रेष्ठा कई वर्षों से जेम पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक सरकारी संस्थाओं को सामग्री की आपूर्ति कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि सितंबर 2022 में,  (PIB) के सहयोग से भारत के 27 शहरों में GeM  ‘विक्रेता संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसे बाद में ‘विक्रेता संवाद’ बुकलेट के रूप में संकलित किया गया। इस बुकलेट में सरकारी संस्थाओं को सामग्री की आपूर्ति करने वाले 13 उद्यमियों को चुना गया था, इन्हीं 13 उद्यमियों में इंदौर की श्रेष्ठा गोयल भी शामिल थीं।

डॉ. डालिमा पारवानी - संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी को नई दिल्ली में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु मिस पीस एम्बेसडर ग्लोबल द्वारा ग्लोबल एम्बेसडर ऑफ पीस अवार्ड से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस अवॉर्ड हेतु प्रत्येक राज्य से एक व्यक्ति का चयन किया जाता है,  जिसमें मप्र से डॉ. डालिमा पारवानी का चयन होना महाविद्यालय के लिए एक स्वर्णिम उपलब्धि है।

संदर्भ स्रोत: श्रेष्ठा गोयल द्वारा प्रेषित समाचार और देशबन्धु

संपादन मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल
न्यूज़

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल

सड़क हादसे में भाई को खोने के बाद नहीं टूटी हिम्मत, आज बाइक और मशीनों की दुनिया में बना रहीं अपनी पहचान

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता
न्यूज़

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता , अहिल्यादेवी होलकर विशिष्ट सम्मान

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित