शौर्या के डिजाइन को पेरिस में मिला पुरस्कार

blog-img

शौर्या के डिजाइन को पेरिस में मिला पुरस्कार

छाया : दैनिक भास्कर 

• ‘मूविन ऑन चैलेंज डिजाइन’ प्रतियोगिता

भोपाल। पेरिस में सम्पन्न ‘मूविन ऑन चैलेंज डिजाइन’ प्रतियोगिता में भोपाल की शौर्या सिंह के डिजाइन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। ‘बैलेंसिंग सस्टेनेबिलिटी’ थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता के लिए दुनिया भर के कलाकारों, डिजाइनरों, इंजीनियरों, वास्तुकारों, शहरी योजनाकारों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया था। प्रतियोगिता के लिए 134 देशों से 16 हजार प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। इसमें भारत से शामिल शौर्या सिंह के डिजाइन प्रोजेक्ट ‘बायो-कॉरिडोर’ लिंकिंग हैबिटैट्स फॉर प्रोडक्टिव एंड इकोलॉजिकल कनेक्टिविटी को  दूसरा पुरस्कार मिला है। यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो प्रकृति की संपत्ति का बेहतरीन संरक्षण करती है और जिसकी प्रमुख चुनौती शहर के केंद्रों को अधिक सांस लेने योग्य, अधिक सामंजस्यपूर्ण और सबसे बढ़कर हरियाली से परिपूर्ण करना है। 22 वर्षीय शौर्या वर्तमान में अहमदाबाद के सेप्ट यूनिवर्सिटी से अर्बन डिजाइन में स्नातक कर रही हैं। शौर्या स्कूल से ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अभिनव प्रयोग करने वाली रही हैं। उन्होंने स्कूल स्तर पर शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के अलावा विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर अनेक पुरस्कार जीते हैं।

सन्दर्भ स्रोत - दैनिक भास्कर 

संपादन- मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
न्यूज़

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार , नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

देशभर के 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के बीच हुआ चयन. कॉर्निया रोगों और बच्चों में अंधत्व रोकथाम पर अहम योगदान, गुरुसंगम...

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक
न्यूज़

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक , घावों के लिए नेचुरल हर्बल क्रीम

डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी ये खास क्रीम, हर्बल गुणों से भरपूर, नहीं कोई साइड इफेक्ट,डायबिटिक मरीजों का घाव भरेगा तुर...

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व