प्रज्ञा ने कॉमन वेल्थ फेंसिंग चैम्पियनशिप में जीता रजत

blog-img

प्रज्ञा ने कॉमन वेल्थ फेंसिंग चैम्पियनशिप में जीता रजत

छाया: दैनिक भास्कर

• पिता किसान, बेटी तलवारबाजी में दिखा रही धमक

भोपाल। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में रहने वाली एक किसान की बेटी तलवारबाजी में देश का नाम रोशन कर रही है। मप्र राज्य फेंसिंग अकादमी की प्रज्ञा सिंह ने इंग्लैंड में जारी कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप के ईपी स्पर्धा में रजत पदक जीता है। टैलेंट सर्च से 2016 में अकादमी में प्रवेश लेनी वाली प्रज्ञा ने अभी तक सात नेशनल खेले हैं और पांच पदक जीते। उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना है। प्रज्ञा अकादमी के चीफ कोच भूपेंद्र सिंह से ट्रेनिंग हासिल कर रही हैं।

प्रज्ञा, पन्ना जिले के सिमरिया तहसील में रहने वाले किसान नरेंद्र सिंह चौहान की बेटी है। पिता अब भी खेतों में हल चलाते हैं, लेकिन बेटी की तलवारबाजी की धमक अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनाई देने लगी है। प्रज्ञा की यह उपलब्धि बेहद खास है क्योंकि उसने पन्ना जैसी छोटी जगह से शुरुआत कर यह मुकाम हासिल किया है। इतना ही नहीं, तलवारबाजी में प्रज्ञा की खास रुचि नहीं थी। पिता के कहने पर उसने जब एक बार तलवार थामी तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रज्ञा इससे संतुष्ट नहीं हैं। वे भविष्य में देश के लिए तलवारबाजी में गोल्ड मेडल जीतना चाहती हैं।

संदर्भ स्रोत: पत्रिका, नवभारत टाइम्स

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान