पांच साल की मेहनत के बाद नेशनल चैम्पियन बनीं आशी चौकसे

blog-img

पांच साल की मेहनत के बाद नेशनल चैम्पियन बनीं आशी चौकसे

छाया: स्क्रॉलडॉट इन

3 दिन के भीतर तीसरे गोल्ड पर लगाया निशाना

भोपाल। शहर की युवा प्रतिभाशाली निशानेबाज आशी चौकसे ने केरल नेशनल राइफल शूटिंग में रविवार को डबल गोल्ड जीते। उन्होंने 50 मीटर प्रोन जूनियर की इंडिविजुअल में गोल्ड जीतने के बाद इसी के टीम इवेंट में नुपुर कुमरावत और शारण्या लाखन काे साथ ले दूसरा  गोल्ड भी जीत लिया। उन्होंने तीन दिन पहले इसी नेशनल टूर्नामेंट में 50 मीटर थ्री प्रोजीशन में भी गोल्ड जीता है। वह इस साल चार नेशनल गोल्ड जीत चुकी हैं, इसलिए वह साल की नेशनल चैम्पियन बन गई हैं। आशी कहती हैं कि पांच साल पहले तक उन्होंने बंदूक को छूआ भी नहीं था। उनके घर में कोई बंदूक नहीं थी। भेल के कार्मल कान्वेंट से पासआउट आशी ने स्कूल में एनसीसी के दौरान 2017 में पहली बार बंदूक पकड़ी थी। एनसीसी में सही निशाना लगाने के कारण इसमें इंट्रेस्ट आया। उसी वर्ष मप्र अकादमी के ट्रायल हुए। उसमें हाथ आजमाया और चुन ली गईं। अकादमी में आने के बाद फिर मुड़कर नहीं देखा। इन पांच साल में उन्होंने करीब 14 नेशनल गोल्ड अपने नाम किए हैं। जबकि अजरबैजान वर्ल्डकप में उन्होनें 50 मीटर थ्री  प्रोजीशन में गोल्ड जीतकर इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी धाक जमा ली है। इंटरनेशनल लेवल पर उनके तीन ब्रोंज़े मेडल भी हैं। अपने घर में वह अकेली प्लेयर है। घर में कोई भी स्पोर्ट्स से जुड़ा नहीं है। लेकिन आशी का अब सब कुछ शूटिंग ही है। वह कहती हैं कि आगे एशियन गेम्स और ओलंपिक पर नजर है। वहां खेलना चाहती हूं और जीतना भी चाहती हूं।

• नुपुर और सीनियर टीम इवेंट में सिल्वर मेडल भी
आशी ने 50 मीटर प्रोन इंडिविजुअल में जहां गोल्ड जीता है। वहीं नुपुर को सिल्वर मेडल मिला है। इसी के साथ 50 मीटर राइफल प्रोन सीनियर टीम इवेंट में मप्र अकादमी की आशी के साथ सुनिधि चौहान, बांधवी सिंह सिल्वर जीता।

संदर्भ स्रोत- दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.