ग्वालियर की निहारिका की पेंटिंग को इंटरनेशनल

blog-img

ग्वालियर की निहारिका की पेंटिंग को इंटरनेशनल
गिरमिट कॉन्फ्रेंस लंदन में मिला अवॉर्ड

छाया : पत्रिका

अब जमाना एआइ का है। हर ओर इस तकनीक का बोलबाला है। पेंटिंग के क्षेत्र में भी ऐसा नवाचार कर ग्वालियर की डॉ. निहारिका बंसल ने एआइ से गिरमिट इतिहास (indentured history) पर पेंटिंग बनाई है। डॉ. निहारिका ने बताया एआइ से बनी गिरमिट इतिहास की ये पेंटिंग विश्व की पहली (World First Painting) है। इसलिए इसे लंदन में हुई इंटरनेशनल गिरमिट कॉफ्रेंस (International Indentured Conference) में अवॉर्ड (Award) दिया। 

डॉ. निहारिका फाइन आर्ट कॉलेज (Fine Art College) के चित्रकला विभाग (Drawing Department) में अतिथि विद्वान हैं।  गिरमिट इतिहास बयां करतीं चार पेंटिंग्स को बनाने में निहारिका को दो माह से ज्यादा समय लगा। एक पेंटिंग में महिलाओं-बच्चों की पीड़ा दिखाई गई है, जिसमें गिरमिट महिलाएं बच्चों के साथ दु:ख में दिख रही हैं और वे परिजनों से बिछुडऩे के गम में हैं। वहीं एक पेटिंग में ब्रिटिश ऑफिसर्स (British Officers)  को बेरहमी से गिरमिट लोगों से मजदूरी कराते हुए दिखाया गया है।  गिरमिट लोगों ने जब भारत छोड़ा तब रामायण की कहानियों के अलावा कुछ और साथ नहीं ले गए थे। इन्हीं कहानियों ने उन्हें बुरे वक्त में जिंदा रहने की प्रेरणा दी। पेंटिंग में वृद्ध गिरमिट लोगों को रामायण सुना रहा है।

डॉ. निहारिका चाहती थीं कि गिरमिट का भूला इतिहास दुनिया तक पहुंचे। यही सब पेंटिंग्स में दर्शाया, क्योंकि इन लोगों को लाखों की संख्या में मजदूरी करने भारत से ले जाया गया था। वहां जाने के बाद इनके पास दोबारा अपने देश आने का कोई रास्ता नहीं था। कई लोग अपने परिवारों से बिछड़ गए। दु:ख की बात यह है कि इनके बारे में आज भी कोई नहीं जानता। इसे दिखाने के लिए मैंने ये पेंटिंग्स बनाईं।

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...