एसडीएम से आईएएस बनेंगी पूजा, एमपीपीएससी

blog-img

एसडीएम से आईएएस बनेंगी पूजा, एमपीपीएससी
के बाद यूपीएससी में भी रचा इतिहास

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में पदस्थ एसडीएम पूजा सोनी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 249वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। वर्तमान में एसडीएम के रूप में कार्यरत पूजा सोनी अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनने जा रही हैं।

पूजा मूल रूप से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की देवेंद्रनगर तहसील की रहने वाली हैं। उनका परिवार एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार है। उनके पिता खेती-किसानी के साथ बर्तनों का व्यवसाय भी करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद पूजा ने अपने सपनों को कभी छोटा नहीं होने दिया।

 बचपन के सपने के लिए चुना IAS 

अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए पूजा ने कहा कि IAS बनना उनका बचपन का सपना था। इसी कारण उन्होंने IPS की बजाय IAS सेवा को प्राथमिकता दी। पूजा पहले ही कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुकी हैं। MPPSC 2019 में उन्होंने पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया था, जिसका परिणाम 2022 में आया। इसके बाद UPPSC में 12वीं रैंक हासिल की। अब UPSC में 249वीं रैंक लाकर उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की हैट्रिक लगा दी है।

तेज तर्रार अधिकारियों में होती है गिनती

एसडीएम के रूप में कार्य करते हुए पूजा सोनी की पहचान एक तेज और सक्रिय अधिकारी के रूप में बनी है। तेंदूखेड़ा मंडी के मामलों से लेकर अवैध कॉलोनाइजर और ग्रामीणों की पानी की समस्या जैसे मुद्दों पर उन्होंने कई बार त्वरित कार्रवाई कर आम लोगों को राहत पहुंचाई है। नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह ने पूजा सोनी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प से हासिल की गई यह सफलता न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

सन्दर्भ स्रोत /छाया : ईटीवी भारत

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...