इलाहाबाद हाईकोर्ट : पति नाबालिग है... कह कर बच

blog-img

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पति नाबालिग है... कह कर बच
नहीं सकते, देना ही होगा पत्‍नी को गुजारा भत्‍ता

प्रयागराज  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा है कि पति नाबालिग होने का हवाला देकर पत्नी और बच्चे के भरण-पोषण के दायित्व से नहीं बच सकता। अदालत ने साफ किया कि भरण-पोषण का अधिकार पत्नी और संतान का मूल अधिकार है, जिसे केवल उम्र के आधार पर खत्म नहीं किया जा सकता।

मामला बरेली जिले का है। अभिषेक सिंह यादव नामक युवक ने 10 जुलाई 2016 को शादी की थी। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि पति की शादी तब हुई थी जब वह सिर्फ 13 साल का था। शादी के दो साल बाद, दंपति को एक बच्चा हुआ। जब पति की उम्र लगभग 16 साल हुई उस समय पत्‍नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भरण-पोषण की मांग की। पारिवारिक न्यायालय ने पत्नी को 5,000 रुपये और बच्चे को 4,000 रुपये मासिक देने का आदेश दिया।

इस आदेश के खिलाफ पति ने हाईकोर्ट में अपील की और कहा कि विवाह के समय वह महज 13 साल का था, इसलिए उसके खिलाफ आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 125 के तहत गुजारा भत्ता नहीं मांगा जा सकता। इस पर जस्टिस मदन पाल सिंह ने अपने आदेश में कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 और 128 में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो नाबालिग पति के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगाता हो।

भरण-पोषण की राशि कम की

हाईकोर्ट ने पारिवारिक न्यायालय द्वारा तय की गई राशि में आंशिक संशोधन किया। अदालत ने पत्नी को 2,500 रुपये और बच्चे को 2,000 रुपये यानी कुल 4,500 रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि कोई बकाया है तो उसकी गणना नई राशि के आधार पर होगी। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि विवाह शून्यकरणीय (voidable) होने की स्थिति में भी पत्नी और बच्चे का भरण-पोषण का अधिकार बरकरार रहता है। यह फैसला भविष्य में ऐसे मामलों में एक अहम मिसाल साबित हो सकता है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...