बैतूल की राखी बेडरे का मप्र कबड्डी टीम में चयन

blog-img

बैतूल की राखी बेडरे का मप्र कबड्डी टीम में चयन

बैतूल। जिले के खापा खतेड़ा गांव की रहने वाली राखी बेडरे का चयन मध्य प्रदेश की महिला कबड्डी टीम में हुआ है। वे 19 से 22 मार्च 2026 तक सतना में आयोजित होने वाली फेडरेशन कप कबड्डी चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। आर्थिक तंगी और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद राखी ने अपने संघर्ष और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

बचपन से संघर्ष, फिर भी नहीं छोड़ा सपना

राखी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने बताया कि जब वह मात्र चार साल की थीं, तब उनके माता-पिता उन्हें छोड़कर चले गए थे। इसके बाद उनका पालन-पोषण उनके मामा तुलाराम चौहान ने किया।परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दसवीं कक्षा के बाद उनकी पढ़ाई रुक गई थी। हालांकि राखी ने हार नहीं मानी और पार्ट टाइम नौकरी करते हुए आमला से अपनी हायर सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी की।

आमला से शुरू हुआ सफर, जयपुर और दिल्ली तक पहुंची

राखी ने कबड्डी खेलना आमला के गर्ल्स स्कूल से शुरू किया। इसके बाद उन्होंने बैतूल की एकेडमी में लगातार अभ्यास किया। अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने जयपुर की पीसीएस एकेडमी में दो माह का प्रशिक्षण लिया। वर्तमान में वे दिल्ली की एक कबड्डी एकेडमी में प्रशिक्षण लेकर फेडरेशन कप की तैयारी कर रही हैं। 

ये भी पढ़िए ....

बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन

परिवार को मनाकर चुना खेल का रास्ता

राखी बताती हैं कि शुरुआत में परिवार खेल के पक्ष में नहीं था। लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से परिजनों को भी मना लिया। वे कहती हैं, “मैंने अपने दम पर सब कुछ हासिल किया है। कबड्डी के साथ-साथ रनिंग और मैराथन में भी हिस्सा लेती हूं। मेरा सपना नेशनल स्तर पर खेलना है।”

सतना में होगा राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट

इस वर्ष फेडरेशन कप कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी मध्य प्रदेश को मिली है। प्रतियोगिता का आयोजन जिला अमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन सतना द्वारा किया जाएगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले होंगे।

मध्य प्रदेश कबड्डी संघ के सचिव नितेश सिंह राजपूत के अनुसार, राखी बेहद मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। फेडरेशन कप जैसे राष्ट्रीय स्तर के मंच पर उनका प्रदर्शन कई खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। 

सन्दर्भ स्रोत एवं छाया : दैनिक भास्कर

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...