कर्नाटक हाईकोर्ट :  पीरियड लीव

blog-img

कर्नाटक हाईकोर्ट :  पीरियड लीव
एहसान नहीं, महिलाओं का हक है

पीरियड लीव को लेकर जारी बहस के बीच कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक अहम और स्पष्ट संदेश दिया है कि यह कोई एहसान नहीं बल्कि महिलाओं का अधिकार है। 

पीरियड लीव पर हाईकोर्ट की दो टूक

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि कानून के अनुसार पुरुष और महिलाएं बराबर हैं, लेकिन जैविक (Biological) रूप से दोनों अलग हैं इसलिए महिलाओं की विशेष जरूरतों के लिए अलग प्रावधान करना बराबरी के खिलाफ नहीं है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पीरियड लीव को ‘विशेष सुविधा’ नहीं बल्कि अधिकार (Right) के रूप में देखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़िए ....

हिमाचल हाईकोर्ट: दिहाड़ी महिला मजदूर को भी मातृत्व अवकाश लेने का हक

सुप्रीम कोर्ट : गोद लेने वाली महिला को भी मातृत्व अवकाश का हक

 

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

 

क्या है पूरा मामला

यह मामला एक महिला कर्मचारी की याचिका पर सामने आया, जो एक होटल में काम करती है और उसे शारीरिक रूप से कठिन काम करना पड़ता है। महिला ने अदालत को बताया कि सरकार द्वारा बनाई गई पीरियड लीव पॉलिसी जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो रही, खासकर असंगठित क्षेत्र में।

सरकार की पॉलिसी क्या कहती है

कर्नाटक सरकार ने दिसंबर 2025 में एक नीति लागू की थी, जिसके तहत- 18 से 52 वर्ष की कामकाजी महिलाओं को हर महीने 1 दिन की पेड पीरियड लीव. लेकिन अदालत ने पाया कि कई जगहों पर इस नीति का पालन नहीं किया जा रहा है।

हाईकोर्ट का आदेश

हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि पीरियड लीव पॉलिसी को हर सेक्टर में लागू किया जाए। संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों में इसका पालन सुनिश्चित हो। यह नीति सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे।

सरकार की दलील और कोर्ट की प्रतिक्रिया

राज्य सरकार ने तर्क दिया कि असंगठित क्षेत्र बहुत बड़ा है और वहां नीति लागू करना मुश्किल है। हालांकि, अदालत ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि नीतियों का लाभ हर महिला तक पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है।

बराबरी का असली मतलब

कोर्ट ने भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 का हवाला देते हुए कहा कि समानता का मतलब एक जैसा व्यवहार नहीं होता। जरूरत के अनुसार अलग सुविधा देना ही वास्तविक समानता है

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया