दिव्यांगता पर मंजेश की जीत, मुंह से लिखकर गढ़ी सफलता की मिसाल

blog-img

दिव्यांगता पर मंजेश की जीत, मुंह से लिखकर गढ़ी सफलता की मिसाल

दतिया। जन्म से दिव्यांग होने के बावजूद दतिया जिले की मंजेश बघेल हार मानने के बजाय संघर्ष को अपना साथी बनाया और शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की। थरेट क्षेत्र के छपरा गांव की रहने वाली मंजेश बघेल के लिए पढ़ाई का सफर बिल्कुल आसान नहीं था। शारीरिक रूप से अक्षम होने के कारण वे हाथों से लिख नहीं सकती थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने मुंह से कलम पकड़कर लिखना सीखा और इसी के सहारे अपनी स्कूली शिक्षा से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई पूरी कर ली। 

उनके परिवार की स्थिति भी बेहद चुनौतीपूर्ण है। उनकी मां और बहन भी दिव्यांग हैं, जबकि पिता उम्रदराज हो चुके हैं। परिवार की आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है।

मंजेश ने न सिर्फ ग्रेजुएशन किया, बल्कि इसके बाद बीएड की पढ़ाई भी पूरी की। उनका मानना है कि शिक्षा ही वह साधन है, जो किसी भी इंसान को आत्मनिर्भर बना सकती है। अब उनका लक्ष्य सरकारी शिक्षक बनकर समाज में शिक्षा की अलख जगाना है। फिलहाल वे कृषि उपज मंदी में अस्थाई तौर पर नौकरी कर रही हैं

मंजेश के पिता मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते रहे हैं, लेकिन बढ़ती उम्र के कारण अब उनके लिए काम करना आसान नहीं रहा। ऐसे में मंजेश अपने सपनों के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी निभाने का संकल्प लिए हुए हैं। वे कहती हैं “मैं चाहती हूं कि मेरे जैसे बच्चे परिस्थितियों से हार न मानें। अगर मैं कर सकती हूं, तो कोई भी कर सकता है।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : ईटीवी भारत 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...