इलाहाबाद हाईकोर्ट: नाबालिग का लिव-इन

blog-img

इलाहाबाद हाईकोर्ट: नाबालिग का लिव-इन
रिलेशनशिप में रहना अनैतिक और अवैध

छाया: लाइव लॉ

 

देश की नाबालिग लड़कियां लिव इन रिलेशनशिप में रह सकती हैं या नहीं यह एक बड़ा सवाल है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला लिया है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि, केवल बालिग जोड़े ही लिव इन रिलेशनशिप में रह सकते हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में सख्ती से फैसला सुनाते हुए कहा है कि नाबालिग को लिव इन में रहने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने कहा कि हमें किसके साथ रहना है और किसको अपने साथी के रुप में चुनना है, यह एक बहुत बड़ा फैसला है। इसको काफी सोच समझ और विचार करने के बाद ही लेना चाहिए।

दरअसल, अलीगढ़ के गांधी पार्क थाने में नाबालिग की मां ने उसके प्रेमी के खिलाफ याचिका प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नाबालिग की मां ने लड़के पर उनकी बेटी को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर उसे नारी निकेतन भेजा वहीं उसके प्रेमी मनीष को जेल जाना पड़ा। जोकि बाद में जमानत पर छूटा। जिसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि दोनों ने अपनी इच्छा से शादी की है और पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। वहीं इस मामले में सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति बीके बिरला और न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की खंडपीठ ने अलीगढ़ की शिवानी और मनीष प्रताप सिंह की याचिका को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने कहा कि अपने भविष्य के लिए बुद्धिमत्तापूर्ण निर्णय लेने की क्षमता रखने वाली नाबालिग लड़की की अभिरक्षा का निर्णय लेते समय उसके हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। कोर्ट ने परिवार वालों की इच्छा के विरुद्ध अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने वाली नाबालिग लड़की की अभिरक्षा उसके पति को सौंपने की मांग में दाखिल याचिका स्वीकार कर ली है। वहीं कोर्ट ने साथ ही यह भी कहा कि केवल बालिग जोड़े ही लिव इन रिलेशनशिप में रह सकते हैं।

सन्दर्भ स्रोत: न्यूज़ नेशन

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया