आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट : बांझपन को लेकर ताने मारने के

blog-img

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट : बांझपन को लेकर ताने मारने के
आरोप मात्र से नहीं बनता 498A का मामला

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि पति की बहनों का भाभी को मां न बन पाने के लिए ताना मारना क्रूरता नहीं है। इसे भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए या दहेज निषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 और 4 के तहत केस जारी रखने के लिए पर्याप्त आधार नहीं माना जा सकता। 

जस्टिस हरिनाथ एन ने महिला की याचिका खारिज करते हुए कहा कि आरोपी याचिकाकर्ता के घर से दूर रहती थीं। लेकिन जब भी वे भाई के घर आती तो भाभी को ताना मारती थीं कि वह मां नहीं बन सकती। कोर्ट ने कहा बिना किसी विशेष विवरण के लगाए गए आरोप कानून की जांच में टिक नहीं सकते। क्योंकि इनसे यह साबित नहीं होता कि ये कब और कहां लगाए गए थे। 

कोर्ट बोला- ताना मारने के अलावा और कोई आरोप नहीं 

कोर्ट ने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में पति की बहनों के खिलाफ कोई विशेष आरोप नहीं है, सिवाय इसके कि उन्होंने महिला को मां न बन पाने के लिए ताना मारा था। यह ऐसा मामला है, जहां आरोपी के रिश्तेदारों को केवल पहले आरोपी के खिलाफ बदला लेने के लिए फंसाया गया है। लेकिन इसे दहेज प्रताड़ना का मामला नहीं माना जा सकता है। इसलिए याचिका खारिज की जाती है। 

क्या है IPC की धारा 498A-पति या ससुराल पक्ष से क्रूरता 

भारतीय दंड संहिता की यह धारा पति या उसके रिश्तेदारों की तरफ से विवाहिता महिला के साथ क्रूरता करने से जुड़ी है। यदि किसी विवाहित महिला को शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है या दहेज की मांग के लिए उत्पीड़न किया जाता है, तब यह धारा लागू होती है। यह गैर-जमानती अपराध की कैटेगरी में आता है। आरोप साबित होने पर 3 साल की कैद और जुर्माना लगाया जा सकता है। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...