पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : तलाक के सात माह बाद

blog-img

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : तलाक के सात माह बाद
दहेज उत्पीड़न का केस, क़ानून का दुरूपयोग

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी पूर्व पत्नी के पिता द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि तलाक और आपसी समझौते के करीब सात महीने बाद एफआईआर दर्ज करवाना कानून की प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल है और इसका कोई कानूनी आधार नहीं बनता।

जस्टिस जसगुरप्रीत सिंह पुरी ने फैसले में कहा कि पति-पत्नी के बीच का विवाद आपसी सहमति से सुलझ चुका था और तलाक भी हो गया था, इसलिए अब पति के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही चलाना ठीक नहीं है। 

यह मामला सीआरपीसी की धारा 482 के तहत दायर याचिका के दौरान सामने आया था, जिसमें पति ने आईपीसी की धारा 498-A (दहेज उत्पीड़न) और 406 (विश्वासघात) के तहत दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी।

2015 में हुआ था विवाह

इस मामले में पति-पत्नी का विवाह साल 22 दिसंबर 2015 में हुआ था। 1 फरवरी 2016 को अमेरिका में तलाक की अर्जी दाखिल की गई थी, जिसके बाद अगस्त 2019 में आपसी सहमति से तलाक हो गया। दोनों के बीच संपत्ति, बच्चों, गहनों, बैंक खातों और अन्य वित्तीय मामलों को लेकर लिखित समझौता हुआ था, जिसे तलाक की डिग्री में भी शामिल किया गया। लेकिन इसके बावजूद महिला के पिता ने 14 फरवरी 2020 को भारत में एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें दहेज की मांग और स्त्रीधन की वापसी के आरोप लगाए गए। कोर्ट ने पाया कि एफआईआर में न तो तलाक का कोई जिक्र था और न ही हुए समझौते की कोई जानकारी दी गई, जिससे साफ है कि यह कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है।

कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया

कोर्ट ने टिप्पणी की कि यह उन मामलों में से एक है जहां अक्सर पति के साथ-साथ उसके माता-पिता और रिश्तेदारों को भी बिना ठोस आधार के मामले में घसीट लिया जाता है, जो कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है। जस्टिस पुरी ने कहा कि सभी संबंधित पक्ष- पति, पत्नी और उनके माता-पिता- अमेरिका के नागरिक हैं और वहीं रह रहे हैं। समझौता भी अमेरिका में ही हुआ था और उसे तलाक के आदेश का हिस्सा बनाया गया। अंततः, अदालत ने निष्कर्ष निकाला कि सभी विवाद सुलझ चुके हैं, और तलाक की डिक्री अंतिम रूप ले चुकी है। ऐसे में आईपीसी की धारा 498-A और 406 के तहत दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया गया।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...