विश्व पटल पर छाईं ग्वालियर की दो

blog-img

विश्व पटल पर छाईं ग्वालियर की दो
बेटियां एआई में आस्था, मैराथन में शची

ग्वालियर। शहर की दो बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए ग्वालियर और देश का गौरव बढ़ाया है। एक ओर आस्था जैन ने नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में भारत का प्रतिनिधित्व किया, वहीं दूसरी ओर शची पाठक का चयन जापान में आयोजित टोक्यो मैराथन के लिए हुआ है।

एआई समिट- आस्था ने रखा भारत का पक्ष

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस वैश्विक सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।ग्वालियर की आस्था जैन को इस प्रतिष्ठित मंच पर शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने एआई के क्षेत्र में भारत की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। आस्था ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोजगार छीनने का नहीं, बल्कि कार्य को अधिक सरल, तेज और उत्पादक बनाने का माध्यम है। उनका मानना है कि एआई मानव द्वारा निर्मित तकनीक है, जो भविष्य में कार्यप्रणाली को बेहतर बनाएगी और नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।

टोक्यो मैराथन में दौड़ेंगी शची

ग्वालियर की शची का चयन जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध Tokyo Marathon के लिए हुआ है। वे 1 मार्च को 42.2 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में हिस्सा लेंगी। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के धावक शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, जापान की एक पेय पदार्थ निर्माण कंपनी ने भारत से शची का चयन किया है। उनकी इस उपलब्धि से शहर में हर्ष का माहौल है। 

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का
न्यूज़

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का , प्रतिनिधित्व : मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 

कहा- महिलाएं किसी प्रकार की रियायत नहीं चाहतीं, बल्कि उन्हें न्यायपू्र्ण और उचित प्रतिनिधित्व चाहिए

8वीं पास चिंतामणि ने आलू से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार
न्यूज़

8वीं पास चिंतामणि ने आलू से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार

 ‘दीदी चिप्स’ बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता की मिसाल मप्र से कर्नाटक-गुजरात तक फैला व्यवसाय

महिला इंजीनियरों के भरोसे इंदौर की
न्यूज़

महिला इंजीनियरों के भरोसे इंदौर की , ट्रांसमिशन व्यवस्था, 24×7 अलर्ट मोड में टीम

ट्रांसमिशन लाइन से लेकर सबस्टेशन तक संभाल रहीं जिम्मेदारी, मुस्तैदी से बनी रहती है निर्बाध बिजली सप्लाई

एसडीएम से आईएएस बनेंगी पूजा, एमपीपीएससी
न्यूज़

एसडीएम से आईएएस बनेंगी पूजा, एमपीपीएससी , के बाद यूपीएससी में भी रचा इतिहास

तेंदूखेड़ा की एसडीएम पूजा सोनी ने UPSC में हासिल की 249वीं रैंक

बैतूल की राखी बेडरे का मप्र कबड्डी टीम में चयन
न्यूज़

बैतूल की राखी बेडरे का मप्र कबड्डी टीम में चयन

पार्ट टाइम जॉब कर पूरी की पढ़ाई, दिल्ली की कबड्डी एकेडमी में कर रही हैं ट्रेनिंग

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रजापत को रजत
न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रजापत को रजत

उज्जैन की प्रियांशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया तिरंगा