अब शौर्या दीदी की भूमिका में नजर

blog-img

अब शौर्या दीदी की भूमिका में नजर
आएंगी मध्य प्रदेश महिला पुलिस

छाया: नई दुनिया 

• महत्वपूर्ण अदालती फैसले

• ग्वालियर हाईकोर्ट की अनूठी पहल

•  नाबालिगों को सदमे से उबारने और भविष्य सांवरने करेंगी प्रेरित

ग्वालियर। महिला सुरक्षा के लिए ग्वालियर हाईकोर्ट बेंच ने एक अनूठी पहल की है। अब मध्य प्रदेश में महिला पुलिस शौर्या दीदी की भूमिका में नजर आएंगी, जो नाबालिगों को सदमे से उबारने के साथ ही उन्हें बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। ग्वालियर हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता की याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस को यह पहल को शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल थाटीपुर थाने में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने अपने परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। नाबालिग की ओर से दायर की गई याचिका में बताया कि पुलिस उसके मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पीड़िता की परिस्थिति को देखते हुए हाईकोर्ट ने इसे गंभीर मामला माना। हाईकोर्ट ने पीड़िता की याचिका की सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस को शौर्या दीदी की अवधारणा पर यह अनूठी पहल को पूरे मध्य प्रदेश में शुरू करने के निर्देश दिए। 

ऐसे काम करेंगी शौर्या दीदी

उच्च न्यायालय के निर्देश के तहत अब शौर्या दीदी को क्रमबद्ध तरीके से काम करना होगा। प्रदेश के सभी थाना स्तर पर शौर्या दीदी तैनात रहेंगी। नाबालिग की शिकायत पर केस दर्ज होते ही थाने में पदस्थ महिला अधिकारी या फिर कर्मचारी नाबालिग और उसके परिजनों से संपर्क साधेंगी। स्थिति सामान्य होने तक हर रोज दिन में 1 से 4 बार शौर्या दीदी घर जाकर नाबालिग से बात करेगी। शौर्या दीदी नाबालिग को सदमे से उबारने और घटना को भूलकर भविष्य संवारने के लिए प्रेरित करेगी। जिले में महिला एसपी पदस्थ है तो वह भी अपनी इच्छा अनुसार शौर्या दीदी की भूमिका निभा सकती है। ये वाट्सएप के जरिए नाबालिग के लगातार संपर्क में रहेंगी।

इस पहल के बाद नाबालिग पीड़ितों को सिर्फ सदमे से उबारने भविष्य संवारने में मदद मिलेगीबल्कि पुलिस के प्रति उनका भरोसा भी बढ़ेगा।

संदर्भ स्रोत: न्यूज़ 18 डॉट कॉम/ लल्लूराम डॉट कॉम

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खेत से सियासत तक: गुड्डी बाई आदिवासी
न्यूज़

खेत से सियासत तक: गुड्डी बाई आदिवासी , बनीं सहरिया विकास परिषद की अध्यक्ष

ईमानदारी की मिसाल बनीगुड्डी बाई मप्र सरकार ने सहरिया विकास परिषद का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।

आईटीआई में बदलती सोच, महिलाएं बन
न्यूज़

आईटीआई में बदलती सोच, महिलाएं बन , रही ट्रैक्टर मैकेनिक और इलेक्ट्रिशियन

इंडस्ट्री में बढ़ी महिला टेक्नीशियन की मांग, बेटियां सीख रही नई स्किल्स

सिवनी की नौशीन का हॉकी एशिया कप कैंप में चयन
न्यूज़

सिवनी की नौशीन का हॉकी एशिया कप कैंप में चयन

कभी टूटी हॉकी स्टिक से मैदान पर खेलने वाली नौशीन का दुनिया जीतने का सफर शुरू

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...