शिवानी बनी मप्र फुटबाल टीम की कप्तान

blog-img

शिवानी बनी मप्र फुटबाल टीम की कप्तान

छाया: देशबन्धु

सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेलने वाली शहर की दो प्रतिभाशाली बेटियों का चयन केरल में में आयोजित  नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन है और यह गर्व का विषय है कि मध्यप्रदेश फुटबाल टीम की कप्तान का जिम्मा भी शहर बेटी शिवानी गौर को मिला है। इस संबंध में जिला फुटबाल एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष सुदीप व्यास ने बताया कि शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, इनको मंच देने और तलाशने का जिम्मा मध्यप्रदेश महिला फुटबाल टीम की कोच ललिता सैनी ने बखूबी अंजाम दिया है। जिनके कारण शहर की प्रतिभाओं को प्रदेश ही नहीं देश में खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है। उनके विशेष प्रयासों से गत दिनों इंदौर में आयोजित चयन शिविर के दौरान शहर की प्रतिभाशाली फुटबाल खिलाड़ी शिवानी गौर जो मिड हाफ पोजिशन में कई बार मध्यप्रदेश टीम के लिए खेली है, इसके अलावा मधु राघव का चयन भी नेशनल फुटबाल टीम के लिए हुआ है। शिवानी गौर ने अब तक उडीसा, असम, केरल, तमिलनाडू और उत्तराखंड आदि में नेशनल में उम्दा प्रदर्शन किया है।

संदर्भ स्रोत : देशबन्धु भोपाल 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल
न्यूज़

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल

सड़क हादसे में भाई को खोने के बाद नहीं टूटी हिम्मत, आज बाइक और मशीनों की दुनिया में बना रहीं अपनी पहचान

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता
न्यूज़

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता , अहिल्यादेवी होलकर विशिष्ट सम्मान

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित