विदेश में वॉर गेम्स का हिस्सा बनने वाली पहली महिला पायलट बनेंगी अवनि

blog-img

विदेश में वॉर गेम्स का हिस्सा बनने वाली पहली महिला पायलट बनेंगी अवनि

छाया: नवभारत टाइम्स 

नई दिल्ली। पहली बार भारतीय वायुसेना की महिला फाइटर पायलट देश के बाहर होने वाले हवाई युद्धाभ्यास के लिए भारतीय दल का हिस्सा होंगी। देश की पहली तीन महिला फाइटर पायलटों में से एक स्क्वॉड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी युद्ध अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ में भाग लेने के लिए जापान के एयरबेस रवाना होंगी।

• पहली बार विदेशी जमीन पर दिखाएंगी ताकत

इससे पहले फ्रांसीसी वायुसेना के अलावा भारत आने वाली विदेशी सेनाओं के दलों के साथ इन महिला पायलटों ने युद्धाभ्यास में भाग लिया है। हालांकि, यह पहली बार है कि जब वे किसी विदेशी जमीन पर अपना रण-कौशल दिखाएंगी। यह अभ्यास 16 से 26 जनवरी तक चलेगा। अवनि चतुर्वेदी के अलावा वायुसेना की एक महिला मेडिकल अफसर भी इस अभ्यास में शामिल होंगी। भारतीय वायुसेना की तरफ से चार सुखोई-30 MKI, दो C-17 और एक IL-78 विमान शामिल होंगे। जापान के चार F-2 और चार F-15 फाइटर जेट इसमें भाग लेंगे।

• कौन हैं अवनि चतुर्वेदी?

अवनि चतुर्वेदी फाइटर जेट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट हैं। अवनि युद्ध की स्थिति में सुखोई जैसे विमान भी उड़ा सकती हैं। वह सफेद शेरों की नगरी रीवा से हैं। अवनि के पिता का नाम दिनकर चतुर्वेदी हैं और वो मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन विभाग में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर हैं। जबकि उनकी मां एक हाऊसवाइफ हैं। उन्होंने एयरफोर्स में शामिल होने से पहले तेलंगाना के डुंडीगल में वायु सेना एकेडमी से ट्रेनिंग ली थी। ये ट्रेनिंग 6 महीने की थी। उन्होंने 2019 में विनीत छिकारा के साथ शादी की। विनीत छिकारा भी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट हैं।

संदर्भ स्रोत : नवभारत टाइम्स

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’