पहले ही नेशनल गेम में यामिनी ने मारी बाजी, जीता गोल्ड

blog-img

पहले ही नेशनल गेम में यामिनी ने मारी बाजी, जीता गोल्ड

छाया: द डेली गार्ज़ियन डॉट कॉम

भोपाल। मध्यप्रदेश की जूडो प्लेयर यामिनी मौर्य ने नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। यह उनका पहला ही नेशनल गेम्स है। वैसे यह उनके 13 साल के करियर का सातवां नेशनल गोल्ड हैं। उन्होंने फाइनल में हरियाणा की सावित्री को हराकर पीला तमगा जीता है।

यामिनी मप्र के सागर की रहने वाली हैं। उन्होंने 13 साल पहले जब वह चौथी क्लास में थी जब जूडो शुरू किया था। शुरुआत भी स्कूल गेम्स से हुई। इसके बाद उनका चयन मप्र जूडो अकादमी भोपाल में हो गया। उन्होंने 2011-15 के बीच मप्र जूडो अकादमी भोपाल में रहकर अपने खेल को निखारा। वह 2016 में एनआईएस पटियाला चली गईं। उन्होंने वहां जीवन सर ने इस खेल को और धार दी। दो साल वहां रहने के बाद उनके कोच बेल्लारी चले गए तो वह भी उनके साथ बेल्लारी चली गईं। और तीन साल से बेल्लारी अकादमी कर्नाटक में रहकर अपने खेल को संवार रही हैं। वह कहती हैं कि वह बेल्लारी से सीधे गुजरात नेशनल गेम्स पहुंची और वहां से वह वापस भी बेल्लारी ही जाएंगी। यामिनी तीन बहनों में मझली हैं। उनकी छोटी बहन ताईक्वांडो खेलती हैं जबकि छोटा भाई जूडो का ही प्लेयर है। वह कहती हैं कि मुझे रुकना नहीं है। अपने खेल को और आगे ले जाना है।

संदर्भ स्रोत - दैनिक भास्कर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप
न्यूज़

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप

आकाशवाणी की संगीत स्वर चयन समिति में भी शामिल