भोपाल की माही और श्रुति बुल्गारिया में बरसाएंगी मुक्के

blog-img

भोपाल की माही और श्रुति बुल्गारिया में बरसाएंगी मुक्के

 

• बॉक्सिंग अकादमी की उपलब्धि

• 3 साल पहले खेल चुकी हैं जूनियर एशियन

भोपाल। मप्र बॉक्सिंग अकादमी भोपाल की दो बॉक्सर माही लांबा और श्रुति यादव बुल्गारिया में मुक्के बरसाएंगी। दोनों तीन साल बाद इंटरनेशनल बॉक्सिंग रिंग में उतरेंगी। माही 2019 में जूनियर एशियन यूएई और श्रुति 2018 एशियन यूथ बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज जीतने के बाद सीनियर बॉक्सिंग महिला टीम में पहली बार चुनी गई हैं। दोनों भारत की 13 सदस्यीय महिला टीम के साथ 18 फरवरी बुल्गारिया के लिए रवाना हुई,, जहां 74वें सत्रांदजा कप में भागीदारी करेंगी। माही लांबा 63 वेट कैटेगरी में तो श्रुति 70 किlo वजन वर्ग में उतरेंगी। दोनों ने दिसंबर महीने में भोपाल में आयोजित सीनियर वुमंस एलीट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीते हैं। उसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भारतीय दल में हुआ है। वह पिछले 15 दिनों से पटियाला में नेशनल कैंप में अपने खेल को निखार रही थीं। उनके कोच रोशनलाल कहते हैं कि दोनों ही प्लेयर काफी प्रतिभावान हैं और दोनों ही वहां से मेडल जीतकर लौटेंगी।

• दोनों भोपाल की प्लेयर्स, स्टेडियम में रहती हैं
माही लांबा और श्रुति यादव दोनों भोपाल की प्लेयर हैं और पिछले सात-आठ साल से मप्र बॉक्सिंग अकादमी की प्लेयर हैं। दोनों टीटी नगर स्टेडियम में ही रहती हैं, जहां वह सुबह और शाम के सत्र में तीन-तीन घंटे अभ्यास करती हैं। उसी का नतीजा है कि दोनों ने तीन साल पहले जूनियर खेला था और अब सीनियर कैटेगरी में इंटरनेशनल डेब्यू करेंगी।

सन्दर्भ स्रोत दैनिक भास्कर

संपादन- मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मेक्सिको के सबसे ऊंचे पर्वत
न्यूज़

मेक्सिको के सबसे ऊंचे पर्वत , पर तिरंगा फहराएंगी ज्योति रात्रे

भोपाल की ज्योति रात्रे कर रही हैं ऐतिहासिक मिशन की शुरुआत, लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार
न्यूज़

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार

इंदौर की आयुषी चतुर्वेदी ने फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में निभाया पत्रकार का किरदार

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम
न्यूज़

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम , इंडिया तक पहुंची बड़वानी की स्नेहा दावदे

MP Junior Hockey Player Selected: गरीबी में पली स्नेहा का भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में चयन

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
न्यूज़

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

नितिका आक्रे ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग मानक प्राप्त करते हुए...

पिता बने कोच, बेटी माधुरी ने
न्यूज़

पिता बने कोच, बेटी माधुरी ने , गांव से निकलकर जीते 12 मेडल

आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और समाज की सोच इन सभी चुनौतियों के बावजूद इस पिता-बेटी की जोड़ी ने हार नहीं मानी.

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं
न्यूज़

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं , टीसी, अब रेलवे का करेंगी प्रतिनिधित्व

इंदौर की गोल्डन गर्ल पलक शर्मा को मिली नई उड़ान, खेल कोटे से वेस्टर्न रेलवे में टीसी पद पर नियुक्ति, कम उम्र में सरकारी...