मप्र की लड़कियां पहली बार चैम्पियन

blog-img

मप्र की लड़कियां पहली बार चैम्पियन

छाया: मीडियावाला डॉट इन 

चार महीने के अंदर मप्र को दूसरा बड़ा खिताब

मप्र की लड़कियों ने बीसीसीआई द्वारा पहली बार आयोजित अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। उन्होंने  फाइनल में कर्नाटक जैसी मजबूत टीम को 26 रनो से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है। यह मप्र का चार महीने के भीतर बीसीसीआई का दूसरा खिताब है। जून महीने में मप्र पहल बार रणजी टूर्नामेंट जीता था। भोपाल के लिए खुशी की बात यह है कि चैम्पियन रणजी टीम में भी भोपाल के पांच खिलाड़ी खेल रहे थे और गर्ल्स टीम में भी शहर की 4 लड़कियां खेल रही थीं। एक समानता और है। रणजी टीम और अंडर-19 गर्ल्स टीम की कमान भोपाल के हाथो में रही। उस टीम के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव थे तो इस टीम की कप्तानी सौम्या तिवारी के हाथो में थी। अहमदाबाद में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में मप्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बनाए। इसमें कनिष्का ठाकुर ने 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जबकि श्रेया दीक्षित ने 27 और कप्तान सौम्या तिवारी ने नाबाद 36 रन बनाए। मप्र ने कुल इस टूर्नामेंट में आठ मैच खेले और आठों में अजेय रही। सौम्या आठ में से छह मैचो में नाबाद रही। जवाब में कर्नाटक टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 111 रना तक पहुंच पाई। मप्र की ओर से कप्तान सौम्या तिवारी और  खुशी यादव ने तीन -तीन विकेट झटके। वैष्णवी शर्मा को दो सफलता मिली। इस टीम में कप्तान सौम्या तिवारी, श्रेया दीक्षित और खुशी यादव अरेरा अकादमी की प्लेयर्स हैं तो चौथी खिलाड़ी नैनी राजपूत मयंक चतुर्वेदी अकादमी की प्लेयर हैं।
 

ऐसे जीतते गई मप्र टीम


मप्र के लिए बड़ी उपलब्धि : मप्र के लिए बड़ा दिन है। हम एक के बाद एक बड़े टूर्नामेंट जीत रहे हैं। मप्र क्रिकेट में आगे बढ़ रहा है। हमने चार महीने के भीतर दूसरा खिताब जीता है। यह दोनों खिताब हमारे लिए पहले खिताब हैं इसलिए इसकी महत्ता और बढ़ जाती है।

-अभिलाष खांडेकर, अध्यक्ष मप्र क्रिकेट एसाेसिएशन

लीग मैच :

चंडीगढ़ को 103 रनों से हराया, असम को 43 रनों से हराया, उप्र को तीन विकेट से हराया, सौराष्ट्र को 88 रनों से हराया, उत्तराखंड को नौ विकेट से हराया, क्वार्टर फाइनल उप्र को पांच विकेट से हराया, सेमीफाइनल : दिल्ली को आठ विकेट से हराया और फाइनल : कर्नाटक को 26 रनों से हराया।

सौम्या अब मप्र की सीनियर महिला टीम में
सौम्या का अंडर-19 में परफ़ोर्मेंस देखकर चयनकर्ताओं ने उन्हें मप्र की सीनियर महिला टीम में बुलाया है। वह आठ पारियों में 255 रन बनाकर इंडिया में टॉप पर रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 15 विकेट भी झटके हैं।

साभार : दैनिक भास्कर
 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



प्रमिला सायदाम - मुर्गी पालन और
न्यूज़

प्रमिला सायदाम - मुर्गी पालन और , जैविक खेती से बदली तकदीर

बड़वानी की प्रमिला  बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, स्वयं सहायता समूह से मिली नई पहचान

कबाड़ से कला और रोजगार की मिसाल बनी सीधी की बीना
न्यूज़

कबाड़ से कला और रोजगार की मिसाल बनी सीधी की बीना

बिना किसी औपचारिक शिक्षा के, उन्होंने महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता के क्षेत्र में मिसाल कायम की है।

भाविनी  झा : मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी
न्यूज़

भाविनी  झा : मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी , छोड़ मछली पालन में बनाई पहचान

बिना अनुभव के शुरू किया मछली पालन, तकनीक और ट्रेनिंग से मिली सफलता’

व्हीलचेयर पर जीता सोना,  अब भारत  के लिए खेलेगी विशाखा
न्यूज़

व्हीलचेयर पर जीता सोना,  अब भारत  के लिए खेलेगी विशाखा

पैर साथ नहीं देते, पर हौसले बुलंद: नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, अब मलेशिया में भारत का करेंगी प्रतिनिधित...

राधा सिसोदिया: इंजीनियरिंग की नौकरी
न्यूज़

राधा सिसोदिया: इंजीनियरिंग की नौकरी , छोड़ जैविक खेती से कमा रहीं लाखों

राधा उज्जैन विकासखंड की पहली महिला ड्रोन पायलट हैं। वे पिछले दो वर्षों से ड्रोन के माध्यम से किसानों की फसलों में दवा और...

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर
न्यूज़

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर , आकांक्षा ने फहराया तिरंगा

ऑक्सीजन की कमी और भीषण ठंड में भी नहीं मानी हार