मप्र की महिला बाग शिल्पकार रशीदा बी खत्री का राष्ट्रीय मेरिट पुरस्कार में चयन

blog-img

मप्र की महिला बाग शिल्पकार रशीदा बी खत्री का राष्ट्रीय मेरिट पुरस्कार में चयन

छाया:देशबन्धु

भोपाल, देशबन्धु। केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें मध्यप्रदेश की लोकप्रिय कला बाघ प्रिन्ट की महिला शिल्पकार श्रीमती रशीदा बी अब्दुल कादर खत्री का राष्ट्रीय मेरिट पुरस्कार वर्ष 2018 के लिए चयन किया गया है। शिल्पकार श्रीमती रशीदा बी खत्री को यह पुरस्कार चादर पर बाघ प्रिन्ट की बारीक कारीगरी के लिए प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बाघ प्रिंटिंग में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल कर आकर्षक लुक प्रदान किया है।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती रशीदा बी खत्री को मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम बाग में की जाने वाली बाग प्रिन्ट ठप्पा छपाई कला में महारत हासिल है। इससे पूर्व भी इन्हे वर्ष-2012 एवं 2014 में दो राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। ज्ञात रहे कि श्रीमती रशीदा बी खत्री बाग प्रिन्ट के लिए दो राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित की गई एकमात्र महिला शिल्पकार है। श्रीमती रशीदा बी खत्री बाग प्रिन्ट के लिए दुनिया भर में जाने-माने वाले मशहूर मास्टर शिल्पकार राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय यूनेस्को पुरस्कार विजेता स्व. अब्दुल कादर खत्री की पत्नी है। वर्ष-2019 में इनके पति के निधन के बाद इन्होने अपने पुत्र आरीफ, मोहम्मद, हामीद एवं मो. अली के साथ मिलकर बाग प्रिन्ट शिल्प को बढ़ावा देने का जिम्मा उठाया।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को
न्यूज़

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को , ताकत बनाकर हासिल किया मुकाम

तीन उंगलियों से रच दिया इतिहास: गंभीर बनीं देश की मशहूर ब्यूटीशियन, rष्ट्रपति पुरस्कार और देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं...

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा
न्यूज़

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा

दुर्गा-ने-बेसहारा-वृद्धों-की-सेवा-करने-और-नशे-की-लत-से-पीड़ित-लोगों-को-नई-राह-व-बेहतर-जीवन-देने-की-जिम्मेदारी-अपने-हाथों...

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय
न्यूज़

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय , मंच पर साझा करेंगी सफलता की कहानी

प्रेजेंटेशन देने दिल्ली में आमंत्रित छतरपुर जिले की 15 ग्राम पंचायतों में किये महिला व बालिका हितैषी उल्लेखनीय कार्य.

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे
न्यूज़

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे

15 साल की उम्र में तीन नेशनल टूर्नामेंट खेल चुकी हैं सानिया,जर्मनी तक बजा डंका

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका
न्यूज़

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका

एनीमिया और थैलेसीमिया के खिलाफ अभियान, बालिकाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का
न्यूज़

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का , प्रतिनिधित्व : मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 

कहा- महिलाएं किसी प्रकार की रियायत नहीं चाहतीं, बल्कि उन्हें न्यायपू्र्ण और उचित प्रतिनिधित्व चाहिए