भोपाल की 49 साल की भावना ने वर्ल्ड मास्टर पावरलिफ्टिंग में जीते डबल गोल्ड

blog-img

भोपाल की 49 साल की भावना ने वर्ल्ड मास्टर पावरलिफ्टिंग में जीते डबल गोल्ड

छाया: डेली न्यूज़ 24×7

मास्को में आयोजित वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 297 किलो वजन उठाया और जीत लिया सोना, कहा- अब नहीं रुकूंगी

भोपाल। राजधानी की मास्टर पावरलिफ्टर भावना टोकेकर ने मास्को में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में डबल गोल्ड जीते। यह गोल्ड उन्होंने 45-49 आयु वर्ग में जीते हैं। उन्होंने इंडिविजुअल बेंचप्रेस में 75 और फुल पावरलिफ्टिंग में 297 किलो वजन उठाकर यह मेडल जीते हैं। नौ साल के करियर में उनके पास अब चार इंटरनेशनल गोल्ड हो गए हैं।

मेरे ससुराल और मायके में कोई प्रोफेशनल खिलाड़ी नहीं है। मैंने भी फिट बने रहने के लिए आज से 9 साल पहले जिम ज्वॉइन किया। मैं पहले एक-एक घंटे वर्कआउट करती रही। वर्कआउट करना है तो डाइट भी वैसी ही होना चाहिए। इसमें प्रोटीन लेना बहुत जरूरी है। मैं वेजीटेरियन हूं, इसलिए नॉनवेज से प्रोटीन नहीं ले सकती। कोच ने कहा- नॉनवेज नहीं तो कम से कम अंडे तो खाना ही पड़ेंगे। इसलिए मैं ना चाहकर भी अंडे खाने लगी। अब रोज 4-5 अंडे खाती हूं। तीन साल पहले मैंने शौकिया तौर पर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और पहली ही बार में गोल्ड जीत लिया।

2019 में मैंने एशिया कप और वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग में भागीदारी की और दोनों जगह गोल्ड जीते। फिर कोविड आ गया। जिम बंद हो गए तो एक सेटअप घर पर ही तैयार किया। घर पर मैं अपने बेटों ईशान और आरव के साथ वर्कआउट करने लगी। हालांकि उन दोनों का झुकाव पढ़ाई की ओर ज्यादा रहता है। फिर भी वह शौकिया तौर पर मेरे साथ जिम करते हैं और मुझे मोटिवेट भी करते हैं।

इसी बीच पति का ट्रांसफर दिल्ली हो गया। हम दिल्ली शिफ्ट हो गए। हमें दिल्ली आए तीन महीने हुए हैं। दिल्ली में भी मैंने घर पर ही जिम तैयार किया और रोजाना 4 घंटे अभ्यास करती हूं। अब रशियन कोच से ऑनलाइन ट्रेनिंग ले रही हूं। इसी का नतीजा है यह डबल गोल्ड। मैं तीन दिन बाद 50 की हो जाऊंगी और इसके बाद मैं मास्टर्स थ्री कैटेगरी में हिस्सा लेने लगूंगी। अभी तक मैंने जो चारों गोल्ड जीते हैं, वह सभी मास्टर्स-2 कैटेगरी में जीते हैं। – जैसा मास्को से भावना टोकेकर ने रामकृष्ण यदुवंशी को बताया।

साभार – दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल
न्यूज़

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल

सड़क हादसे में भाई को खोने के बाद नहीं टूटी हिम्मत, आज बाइक और मशीनों की दुनिया में बना रहीं अपनी पहचान

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता
न्यूज़

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता , अहिल्यादेवी होलकर विशिष्ट सम्मान

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित