किसान की बेटी का सेना के आसाम रायफल रेजिमेंट में चयन

blog-img

किसान की बेटी का सेना के आसाम रायफल रेजिमेंट में चयन

छाया: देशबन्धु

बैतूल, देशबन्धु। बेटी किसी भी मुकाम पर बेटों से कमतर नहीं रही है चाहे हालात कैसे भी हों। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में एक गरीब किसान की बेटी है, जो अपने दम पर सबके लिए प्ररेणा बन चुकी है। उल्लेखनीय है कि जिले के ग्राम ठानी  की रहने वाली आशा धुर्वे का चयन भारतीय सेना के आसाम रायफल रेजिमेंट के लिए हुआ है। गौरतलब है कि इस बेटी ने प्रत्येक चुनौती का सामना करते हुए यह कठिन मुकाम हासिल किया है। यह कहावत बेटी आशा धुर्वे पर खरी उतरती है कि मेहनत और लगन के बल पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इस लाइन पर खरी उतरने वाली बेटी आशा धुर्वे साधारण प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले की समस्त बेटियों के लिए प्रेरणा बनी है।

पूर्व सैनिक संगठन बैतूल के उपाध्यक्ष केवल राम यादव ने बताया कि इस बेटी की प्रारंभिक शिक्षा गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल बोड़खी आमला से हुई है। इसके बाद विजन नर्सिंग कालेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान कम्पीटिशन परीक्षा की तैयारी की और एसएसजीडी परीक्षा उत्तीर्ण कर 1 अप्रैल 2021 में भारतीय सेना में देश सेवा के लिए कदम आगे बढ़ाया। यादव ने बताया श्री गुरु साहब सेवा युवा मंडल मलाजपुर, पूर्व सैनिक संगठन बैतूल इस बेटी के जज्बे को सलाम करते हैं, गर्व महसूस करते हैं।

संदर्भ स्रोत : देशबन्धु भोपाल 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल
न्यूज़

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल

सड़क हादसे में भाई को खोने के बाद नहीं टूटी हिम्मत, आज बाइक और मशीनों की दुनिया में बना रहीं अपनी पहचान

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता
न्यूज़

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता , अहिल्यादेवी होलकर विशिष्ट सम्मान

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित