मप्र की कल्याणी ने 49 की उम्र में पहली बार

blog-img

मप्र की कल्याणी ने 49 की उम्र में पहली बार
पकड़ी बंदूक और 56 में जीता गोल्ड मेडल

छाया: दैनिक भास्कर

• बेटी को जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग दिलाने ले जाती थीं, वहीं से की शुरुआत

•  नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई

भोपाल। मप्र की रहवासी मास्टर शूटर कल्याणी पदम सिंह ने ऑल इंडिया ओपन एयर वेपन चैम्पियनशिप में गोल्ड जीता। यह मेडल उन्होंने गत दिवस मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में 10 मीटर राइफल शूटिंग मास्टर कैटेगरी में जीता है। उन्होंने 600 में से 585.4 का स्कोर किया। वे गोल्ड जीतने के साथ-साथ नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई हो गई। उन्होंने पांच महीने पहले ऑल इंडिया ओपन वेपन कॉम्पिटिशन नई दिल्ली में भी 10 मीटर एयर राइफल मास्टर कैटेगरी में 591.5/600 स्कोर हासिल कर पहला स्थान हासिल किया था। यह पदक उन्होंने मुंबई टीम को रिप्रजेंट करते हुए जीते।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पैदा हुईं कल्याणी की शिक्षा सागर जिले में हुई। वह बनारस में सहायक महिला कल्याण अधिकारी पद पर कार्यरत रही। वर्ष 2002 में उनकी अभिनेता पदम सिंह से शादी हुई। वर्ष 2016 से वह एयर शूटिंग में हाथ आजमा रही हैं। मुंबई में रहकर वीर सावरकर क्लब से खेलती हैं।

ये भी पढ़िए ...

नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात बनी 'फास्टेस्ट फीमेल राइडर'

56 साल की कल्याणी सिंह के शूटिंग में हाथ आजमाने की कहानी भी रोचक है। कल्याणी पति और बेटी के साथ मुंबई में रहती हैं। उनकी बेटी श्रेया सिंह जिम्नास्ट और बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। बेटी को जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग दिलवाने वे घर से 10 किलोमीटर दूर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ले जाती थीं। वहां पर ट्रेनिंग पर करीब 4-5 घंटे लगते थे। तब तक कल्याणी सिंह वहीं बैठकर बेटी का इंतजार करती रहती थी। पूरे समय वहां पर फ्री बैठने से बोरियत होती थी, इसलिए उन्होंने भी कोई खेल शुरू करने का मन बनाया, ताकि टाइम पास हो सके। चूंकि उम्र 49 साल की हो चुकी थी, इसलिए ऐसा खेल चुना, जिसमें उम्र का बंधन न हो ऐसा खेल शूटिंग ही समझ में आया। उसी कॉम्प्लेक्स में शूटिंग की ट्रेनिंग भी होती थी तो उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी। इसके लिए बाकायदा राइफल खरीदी और ट्रेनिंग पूरी लगन के साथ शुरू कर दी। सबसे रोचक कहानी यह कि कुछ दिन बाद बेटी ने जिम्नास्टिक छोड़ दी लेकिन कल्याणी पूरी दृढ़ इच्छा के साथ शूटिंग करती रही और अब वह लगातार गोल्ड जीत रही हैं।

संदर्भ स्रोत: दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’