भोपाल की ऐश्वर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

blog-img

भोपाल की ऐश्वर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

छाया: वेबदुनिया

जी टीवी के धारावाहिक भाग्य लक्ष्मी में मुख्य किरदार लक्ष्मी की भूमिका निभा रहीं भोपाल की एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे को उनकी बेहतरीन अदाकरी के लिए जीटीवी की बेस्ट एक्ट्रेस के साथ-साथ बेस्ट बहू और बेस्ट भाभी के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। जी रिश्ते अवॉर्ड का टेलीकास्ट 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे से जी टीवी पर किया जाएगा। इस बार भाग्य लक्ष्मी सीरियल को कुल 10 अवॉर्ड मिले हैं। इस खास मौके पर ऐश्वर्या के पिता रवि खरे और मां शुभ्रा खरे के अलावा उनके अन्य फैमिली मेंबर्स को भी जी की क्रिएटिव टीम ने सरप्राईज तौर पर मंच पर बुलाया था, जिन्हें देखकर ऐश्वर्या खरे अपने आंसू नहीं रोक पाईं। इस आयोजन में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, संगीत निर्देशक अन्नू मलिक, हास्य कलाकार भारती भी मौजूद थे। भाग्य लक्ष्मी से पहले ऐश्वर्या दूरदर्शन के शो ये शादी है या सौदा, जी टीवी के शो विषकन्या, स्टार भारत पर साम दाम दंड भेद, ये हैं चाहतें और कलर्स टीवी पर प्रसारित नागिन 5 में अपनी अदायगी से सबको प्रभावित कर चुकी हैं।

संदर्भ स्रोत – दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप
न्यूज़

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप

आकाशवाणी की संगीत स्वर चयन समिति में भी शामिल

नेत्रदान से हजारों जिंदगियों
न्यूज़

नेत्रदान से हजारों जिंदगियों , में रोशनी बिखेर रहीं उमा झंवर

नेत्रदान जागरूकता और कॉर्निया प्रत्यारोपण के माध्यम से उमा झंवर ने हजारों लोगों के जीवन में नई रोशनी पहुंचाने का सराहनीय...