बायोसाइंसेज में स्नातक अनुसंधान के लिए भोपाल

blog-img

बायोसाइंसेज में स्नातक अनुसंधान के लिए भोपाल
की यज्ञा  करेंगी राष्ट्रीय सम्मेलन का नेतृत्व

छाया : ईटीवी भारत

भोपाल। आंध्रप्रदेश के तिरुपति स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड रिसर्च (IISER) में 16 और 17 दिसंबर को जीव विज्ञान पर आयोजित होने वाले बायोसाइंसेज राष्ट्रीय सम्मेलन का नेतृत्व भोपाल की यज्ञा पुरोहित (yagya purohit) कर रही हैं।  बायोसाइंसेज में अंडर ग्रेजुएट और ग्रेजुएट स्टूडेंट (स्नातक और स्नातक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी) हिस्सा लेंगे। इसमें देशभर से 200 से अधिक युवा विज्ञानी दो दिन तक बायो साइंस के संबंध में मंथन करेंगे। इस दौरान शोधपत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे। ख़ास बात यह है कि स्नातक कर रहे जीव विज्ञान के स्टूडेंट्स को इस तरह के सम्मेलन में पहली बार अपना हुनर दिखाने और अपने नए विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

विद्यार्थी साझा करेंगे अपने विचार 

आईआईएसईआर (IISER ) तिरुपति (tirupati) में पढ़ने वाली जीव विज्ञान की छात्रा यज्ञा पुरोहित ने बताया "अभी देश में केवल पीएचडी और प्रोफेसर स्तर पर ही ऐसे सेमिनार का आयोजन होता था। फैकल्टी भी अंडर ग्रेजुएट छात्रों को रिसर्च (शोध) के क्षेत्र में बढ़ावा देने पर ध्यान नहीं देती हैं। यदि अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट इसमें शामिल भी होते हैं, तो उसे इसे कनेक्ट नहीं कर पाते। उनमें नॉलेज की कमी होती है और अपने विचार साझा (आइडियाज शेयर) करने से झिझकते हैं। ऐसे अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट के लिए आयसर तिरुपति में पहले जीव विज्ञान के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।"

यज्ञा ने बताया कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित 7 इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ सांइस एंड रिसर्च के स्टूडेंट हिस्सा लेंगे। इसमें अब तक 200 से अधिक स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 6 नवंबर तक इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 16 और 17 दिसंबर को तिरुपति आयसर में आयोजित किया जाएगा।

नई पीढ़ी को मौका मिलेगा

यज्ञा ने बताया "बायोसाइंसेज में स्नातक अनुसंधान के लिए यह भारत का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन है। इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों और विशेषज्ञों को एकजुट करना, नए दृष्टिकोण को प्रोत्साहित कर सहयोग को बढ़ावा देना है।" यह पहल शिक्षा जगत में यंग जनरेशन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह एक ऐसा मंच है, जो देशभर के शोधकर्ताओं को एकजुट करता है।

संदर्भ स्रोत : ईटीवी भारत

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व