वर्ल्ड कप सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप-नर्मदापुरम

blog-img

वर्ल्ड कप सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप-नर्मदापुरम
की आद्या ने जीता कांस्य

छाया : दैनिक भास्कर 

ग्वालियर में  सॉफ्ट  टेनिस का ककहरा सीखने वाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आद्या तिवारी ने साउथ कोरिया में आयोजित वर्ल्ड कप  सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश का मान बढ़ा दिया। नर्मदापुरम की बेटी ने मिश्रित वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की और भारत के लिए संभवतः पहला पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। साउथ कोरिया के शहर अनसियोंग में 3 से 9 सितंबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में वर्ष 2022 की विक्रम अवार्डी आद्या ने देवास के जय मीणा के साथ मिश्रित वर्ग में जोड़ी बनाई और सेमीफाइनल  तक का सफ़र तय किया। वर्ल्ड की नंबर वन कोरिया की जोड़ी से हारने के बाद इस भारतीय जोड़ी को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।

थाईलैंड, फिलिपिन्स, चाइना के खिलाड़ियों को हराकर ये भारतीय जोड़ी आगे बढ़ी थी। 21 वर्षीय आद्या छह साल पहले इस टूर्नामेंट के जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। आद्या के नाना कृष्ण शर्मा नये बाजार में रहते हैं, इसलिए उनका यहां बचपन से आना- जाना रहा है। खेल में झुकाव होने के कारण टेनिस कोच विकास एवं विवेक पांडे के संपर्क आद्या आई और बारीकियां सीखी। बाद में मप्र टेनिस एसोसिएशन के सचिव सुदेश सांगते के सम्पर्क में आई और टेनिस से साफ्ट टेनिस खेल के लिए रुख किया। कोच विकास पांडे से वे समय-समय पर खेल के टिप्स लेती रहती हैं। कोरिया जाने से पहले उन्होंने तीन दिन यहाँ तैयारियों अंतिम रूप दिया था। 

आध्या कहती हैं “मेरे लिए यह पदक सोने से कम नहीं है। यहाँ तक पहुंचने में परिवार समेत एसोसिएशन का बहुत बड़ा योगदान रहा। पूरी कोशिश है कि अगली बार स्वर्ण पदक अपने नाम करूं।“ 

लगातार तीन साल से भारत की नंबर-1 रैंकिंग पर काबिज

मुंबई इनकम टैक्स में टैक्स असिस्टेंट पद पर सेवायें दे रहीं आद्या  को मप्र खेल विभाग वर्ष 2022 में विक्रम अवार्ड और 2018 में एकलव्य अवार्ड से पुरस्कृत कर चुका है। उनका ये तीसरा विश्वकप टूर्नामेंट था। आध्या के खाते में 2 एशिया गेम्स समेत 20 अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खेलने एवं पदक जीतने का रिकार्ड है। विगत तीन साल से वे भारत की नंबर-1 खिलाड़ी हैं।

सन्दर्भ स्रोत : नव दुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

परंपरागत कला को बाज़ार तक
न्यूज़

परंपरागत कला को बाज़ार तक , पहुँचा रही स्मृति की संस्था ‘साथिया’

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्मृति ने पारंपरिक करियर विकल्पों से हटकर कारीगरों के साथ काम करने का निर्णय लिया और ‘सा...

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक: 
न्यूज़

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक:  , डॉ. रुपाली की खोज को मिला पेटेंट

21 प्रतिशत तक कम हुआ लोगों का शुगर लेवल, सफल ट्रायल के बाद मिला पेटेंट