भोपाल की महिलाओं ने विदेशों में लहराया परचम

blog-img

भोपाल की महिलाओं ने विदेशों में लहराया परचम

भोपाल की तीन महिलाओं के खाते में नई उपलब्धियां दर्ज हुई हैं। इनमें से दो - प्रीति पोद्दार जैन और सोनम सिकरवार जानी-मानी चित्रकार हैं, जिनके चित्रों की प्रदर्शनी दक्षिण कोरिया के जेजु आइलैंड में 2 से 6 दिसंबर और बुसान में 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। यह प्रदर्शनी भारत और दक्षिण कोरिया की मित्रता के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में है और इसमें दोनों देशों के संबंध दर्शाते हुए 25 पेंटिंग्स भारत के और 25 कोरिया के कलाकारों की शामिल की गई हैं। सुश्री प्रीति और सुश्री सोनम - दोनों ही पिछले 20 साल से चित्रकला से जुड़ी हुई हैं। सुश्री प्रीति ने बताया कि वे लाइन्स और लेयर्स पर पेंटिंग करती हैं। इस प्रदर्शनी में के लिये उनकी 2 पेंटिंग्स चुनी गई हैं, जिनका टाइटल 'तेरे मेरे बीच में' (बिटवीन अस) है। इनमें उन्होंने कैनवास पर एक्रेलिक रंगों से रिश्तों की भावनाएं दिखाता एक खत उकेरा है। सुश्री सोनम की भी 2 पेंटिंग्स चयनित हुई हैं, जिनमें से एक में उन्होंने 'शेड्स ऑफ मून' शीर्षक से आधा चन्द्रमा बनाया है और दूसरे का शीर्षक 'सर्किल ऑफ लाइफ' में व्यक्ति के नज़रिए को दिखाया है।  

दूसरी तरफ भोपाल की मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ने 'आयरन मैन-ऑस्ट्रेलिया' में हिस्सा लेकर एक बार फिर 'आयरन मैन' का खिताब जीता है। यह प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलिया के बसेल्टन में 3 दिसंबर को आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में 32 देशों के 3 हजार प्रतिभागी शामिल हुए थे। डॉ. प्रिया लगातार 16 घंटे 10 मिनट तक 3.6 किमी की तैराकी, 180 किमी साइकिलिंग और 42 किमी की दौड़ पूरी की। डॉ. प्रिया बताती हैं कि 5 साल से वो इस कॉन्टेस्ट के लिए तैयारी कर रही थीं। शुरुआत में सफर थोड़ा मुश्किल लगता था, लेकिन हार कभी नहीं मानी। साल 2022 उन्होंने गोवा में आयोजित 'आयरन मैन' में हिस्सा लिया था और 'हाफ आयरन मैन' का खिताब जीता। इसके बाद इसी साल जुलाई में उन्होंने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित दुनिया की सबसे बड़ी आयरन मैन 70.3 चैंपियनशिप को पूरा किया। इसमें 16 सौ से ज्यादा प्रतिभागी थे। आयरन मैन में एक प्रतिभागी को 19 सौ मीटर की तैराकी, 90 साइकिलिंग के साथ 21 किमी की दौड़ को पूरा करने का लक्ष्य दिया जाता है। ये तीनों ही लक्ष्य पूरे कर  डॉ. प्रिया आयरन मैन बनीं थीं।    

संदर्भ स्रोत : विभिन्न समाचार पत्र

संपादन : मीडियाटिक डेस्क      

Comments

  1. Iqbal Masood 06 Dec, 2023

    I like this artical much.

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान